Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»7.2% की रफ्तार से दौड़ेगी Indian Economy, World Bank ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान
    व्यापार

    7.2% की रफ्तार से दौड़ेगी Indian Economy, World Bank ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनेस डेस्कः वर्ल्ड बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और तेज निजी खपत का हवाला देते हुए FY26 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। इससे पहले जून 2025 में यह अनुमान 6.3% लगाया गया था।

    वर्ल्ड बैंक का कहना है कि कर सुधारों और ग्रामीण इलाकों में बढ़ती वास्तविक घरेलू आय से आर्थिक गतिविधियों को मजबूत समर्थन मिल रहा है।

    आगे के सालों का आउटलुक

    वर्ल्ड बैंक की ताजा ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स (GEP) रिपोर्ट के मुताबिक—

    • FY27 में ग्रोथ घटकर 6.5% रहने का अनुमान है, यह मानते हुए कि अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% टैरिफ पूरे अनुमानित समय तक लागू रहेंगे।
    • FY28 में ग्रोथ फिर बढ़कर 6.6% हो सकती है, जिसे मजबूत सर्विस सेक्टर, निर्यात में सुधार और निवेश में तेजी का सहारा मिलेगा।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका द्वारा कुछ भारतीय निर्यात पर ऊंचे टैरिफ लगाए जाने के बावजूद FY27 का ग्रोथ अनुमान जून के अनुमान के बराबर रखा गया है, क्योंकि मजबूत घरेलू मांग टैरिफ के नकारात्मक असर की भरपाई कर सकती है।

    NSO के अनुमान से थोड़ा कम

    FY26 के लिए वर्ल्ड बैंक का 7.2% ग्रोथ अनुमान, नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) द्वारा 7 जनवरी को जारी किए गए 7.4% के अनुमान से थोड़ा कम है।

    दक्षिण एशिया पर फोकस

    दक्षिण एशिया के लिए, 2025 में ग्रोथ 7.1% रहने की उम्मीद है, जो भारत की मजबूत आर्थिक गतिविधियों से प्रेरित है। 2026 में ग्रोथ घटकर 6.2% रह सकती है, जो भारत के निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ के असर को दर्शाती है।

    ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान

    वर्ल्ड बैंक के अनुसार, वैश्विक ग्रोथ 2026 में 2.6% रहने की उम्मीद है, जो 2025 में 2.7% थी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 2.1% से बढ़कर 2.2% हो सकती है। चीन की ग्रोथ 4.9% से घटकर 4.4% रहने का अनुमान है।

    वर्ल्ड बैंक ग्रुप के मुख्य अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल ने कहा कि हर गुजरते साल के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था ग्रोथ पैदा करने में कम सक्षम होती जा रही है और नीतिगत अनिश्चितताओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऊंचे सरकारी और निजी कर्ज के बीच तेज और स्थिर आर्थिक वृद्धि को लंबे समय तक बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज

    July 9, 2026

    भारतीय शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 500 पॉइंट उछला, इन शेयरों में देखी जा रही तेजी

    July 9, 2026

    ट्रंप की हुंकार : 1800 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 493 अंक नीचे

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.