Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    • बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
    • नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
    • अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
    • पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
    • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»बड़ी खबर: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा बोझ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल
    व्यापार

    बड़ी खबर: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा बोझ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेट्रोल-डीजल की कीमत में आखिरकार आज बढ़ोतरी हो गई। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपये या उससे अधिक बढ़ोतरी की है। पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत करीब 50 फीसदी बढ़ चुकी है। इससे तेल कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ रहा था और उन्हें हर महीने 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। पेट्रोल और डीजल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग है। किस शहर में सबसे महंगा है पेट्रोल और कहां सबसे सस्ता?

    भारत में पेट्रोल की रिटेल कीमत में टैक्स का हिस्सा करीब 55 फीसदी और डीजल की कीमत में 50 फीसदी है। क्रूड की बेस कीमत पर एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और चार्ज तथा राज्यों में वैट लगता है। मसलन तेलंगाना में वैट की दर 35.20% है जबकि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में 31 फीसदी है। अंडमान एंड निकोबार में यह सबसे कम 1 फीसदी है। दिल्ली में पेट्रोल पर वैट की दर 19.40% है। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग है।

    सबसे महंगा पेट्रोल

    आज की बढ़ोतरी के बाद देश में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में मिल रहा है। तेलंगाना की राजधानी में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 98.96 रुपये है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल की कीमत 110.75 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 99.63 रुपये है। यानी सबसे महंगा डीजल तिरुवनंतपुरम में है।


    सबसे सस्ता रेट

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत 96.25 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 91.35 रुपये है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 97.55 रुपये और डीजल 90.82 रुपये लीटर मिल रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 97.78 रुपये, गुरुग्राम में 98.64 रुपये और गाजियाबाद में 97.54 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत 107.99 रुपये और भोपाल में 109.82 रुपये है।

    रायपुर में आज की स्थिति

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू कर दी गई हैं।

    • पेट्रोल का भाव: रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत rs 103.50 प्रति लीटर के करीब पहुँच गई है।
    • डीजल का भाव: वहीं, डीजल भी rs 96.30 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है।

    (नोट: कीमतों में स्थानीय टैक्स और वैट (VAT) के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में कुछ पैसों का अंतर हो सकता है।)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17

    May 14, 2026

    सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.