Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»ई-स्कूटर खरीदना हुआ सस्ता, पेट्रोल स्कूटर जितनी हो गई कीमत, कैसे बदला यह ट्रेंड?
    व्यापार

    ई-स्कूटर खरीदना हुआ सस्ता, पेट्रोल स्कूटर जितनी हो गई कीमत, कैसे बदला यह ट्रेंड?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बाजार में अब एक साफ और मजबूत ट्रेंड बनता दिख रहा है। जो ई-स्कूटर कुछ साल पहले तक महंगे और सीमित ग्राहकों के लिए माने जाते थे, वे अब पेट्रोल स्कूटर की कीमत के आसपास आ गए हैं। 85 से 95 हजार रुपये की रेंज में बजाज, टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी कंपनियों के किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में आ गए हैं। यह इस बात का संकेत है कि ईवी अब मेन स्ट्रीम की ओर तेजी से बढ़ सकती है।

    हाल ही में बजाज ऑटो ने चेतक सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल Chetak C25 01 करीब 91 हजार रुपये में लॉन्च किया है। टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प पहले से ही इसी रेंज में अपने किफायती ई-स्कूटर पेश कर चुके हैं। इसका सीधा मुकाबला अब पेट्रोल स्कूटर से हो रहा है, न कि सिर्फ दूसरे ई-स्कूटर से। ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े जानकार मानते हैं कि यह कीमत का स्तर ईवी को तेजी से अपनाने में बड़ा रोल निभा सकता है। जब ग्राहक के सामने 90 हजार रुपये में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों का विकल्प हो, तो वह खर्च, मेंटेनेंस और भविष्य को देखकर फैसला करेगा। इस स्थिति में ई-स्कूटर ज्यादा मजबूत दावेदार बन जाता है, क्योंकि इसमें फ्यूल का खर्च न के बराबर होता है और सर्विसिंग भी सस्ती पड़ती है।

    प्रीमियम फीचर्स को बनाया सिंपल

    बजाज चेतक C25 01 इसका एक ताजा उदाहरण है। कीमत को काबू में रखने के लिए इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स को सिंपल बनाया गया है, लेकिन जरूरी टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर समझौता नहीं किया गया। इसमें 2.5 kWh की बैटरी, 113 किमी की क्लेम्ड रेंज, एलईडी लाइट्स, 25 लीटर का स्टोरेज और बेसिक स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

    लेकिन कुछ चुनौतियां बाकी

    किफायती रेंज के बावजूद कुछ चुनौतियां अभी भी हैं। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी हर जगह मजबूत नहीं है। बैटरी की लाइफ और रीसेल वैल्यू को लेकर भी ग्राहक अभी पूरी तरह श्योर नहीं हैं। लेकिन कीमत के स्तर पर जो बदलाव आया है, वह इन चिंताओं को काफी हद तक संतुलित कर रहा है। कुल मिलाकर, पेट्रोल स्कूटर की कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का आना इंडस्ट्री के लिए टर्निंग पॉइंट माना जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    बड़ी खबर: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा बोझ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.