Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»India-EU FTA: यूरोपीय संघ (EU) के साथ भारत करने जा रहा है सुपर डील, 27 जनवरी को हो सकता है बड़ा ऐलान
    व्यापार

    India-EU FTA: यूरोपीय संघ (EU) के साथ भारत करने जा रहा है सुपर डील, 27 जनवरी को हो सकता है बड़ा ऐलान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता (FTA) Mother of All Deals यानी सभी समझौतों की जननी होगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि भारत इस समझौते को पूरा करने के लिए अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा और कहा कि प्रस्तावित समझौता पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौता होगा। माना जा रहा है कि आगामी 27 जनवरी को इस बारे में बड़ा ऐलान हो सकता है। यह तब होने जा रहा है, जब भारत की अमेरिका के साथ ट्रेड डील फाइनल नहीं हो पाई है और इसमें बहुत सी मुश्किलें आ रही हैं। भारत-अमेरिका संबंधों में खटास की एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर सख्त टैरिफ लगाया जाना भी है।

    7 विकसित देशों के साथ FTA, यह सुपर डील

    गोयल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में भारत और यूरोपीय संघ के बीच डील को देश के निर्यात क्षेत्रों के लिए सुपर डील बताया। उन्होंने कहा-हमने अब तक सात विकसित देशों के साथ एफटीए समझौते किए हैं। यह समझौता सभी समझौतों की जननी होगा। इसमें दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी। हमारे पास विकास की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं।

    यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष 27 जनवरी को आएंगे भारत

    यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 27 जनवरी को होने वाले 16वें ईयू-भारत शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा करेंगे। दोनों पक्षों द्वारा उसी दिन व्यापार वार्ता के निष्कर्ष की घोषणा किए जाने की संभावना है। गोयल ने कहा-मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हम यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से अपने देश के लाभ से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार काफी संतुलित है। उन्होंने कहा कि कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म और डेयरी जैसे सभी संवेदनशील मुद्दों को भारत की संतुष्टि के अनुसार सुलझा लिया जाएगा।

    यूरोपीय संघ के 27 देशों में सभी समर्थन में

    गोयल ने कहा-पिछली सरकारें विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते करने से बहुत डरती थीं। हम पूरे आत्मविश्वास के साथ विकसित देशों के पास जाते हैं। हम साहसिक निर्णय लेने को तैयार हैं, और इसीलिए हमें अन्य देशों से सर्वोत्तम सौदे मिलते हैं। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के मजबूत समर्थन पर मंत्री ने कहा-पिछले कुछ महीनों में विभिन्न स्तरों पर…सभी 27 यूरोपीय संघ के देशों ने भारत-यूरोपीय संघ समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अपनी उत्सुकता जताई है। इन 27 देशों में से एक भी देश भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी का विरोध नहीं करता है।

    अमेरिका के बाद ईयू सबसे बड़ा कारोबारी पार्टनर

    अगर भारत यह यूरोपीय यूनियन के साथ यह डील करने में कामयाब रहता है तो यह अमेरिका के मनमाने टैरिफ के खिलाफ बड़ा कदम होगा। जाहिर है, भारत को इस डील से यूरोपीय यूनियन के देशों के साथ मुक्त व्यापार कर पाएगा और अमेरिका पर निर्भरता घटाने में भी आसानी होगी। अभी भारत का सबसे बड़ा कारोबारी पार्टनर अमेरिका है। यूरोपीय संघ भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका 2024 में 120 बिलियन यूरो मूल्य का वस्तु व्यापार हुआ, जो भारत के कुल व्यापार का 11.5% है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज

    July 9, 2026

    भारतीय शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स 500 पॉइंट उछला, इन शेयरों में देखी जा रही तेजी

    July 9, 2026

    ट्रंप की हुंकार : 1800 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 493 अंक नीचे

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.