Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बीएमसी चुनाव, ठाकरे परिवार की हार पर कंगना का तंज कहा- ‘जिन्होंने मेरा घर गिराया आज उन्हें…’
    राष्ट्रीय

    बीएमसी चुनाव, ठाकरे परिवार की हार पर कंगना का तंज कहा- ‘जिन्होंने मेरा घर गिराया आज उन्हें…’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत पर कंगना रनौत ने खुशी जताई है। यही नहीं उन्होंने ठाकरे परिवार की हार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने बंगले पर बुलडोजर एक्शन का जिक्र करते हुए क्या कहा जानिए।

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत से पार्टी में उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी ने देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी पर भी कब्जा जमा लिया है। बीजेपी की इस जीत पर सांसद कंगना रनौत ने पार्टी नेताओं को बधाई दी है। वहीं जिस तरह से 28 साल बाद ठाकरे परिवार का वर्चस्व बीएमसी से खत्म हुआ उस पर भी कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। उन्होंने मुंबई में अपना घर गिराए जाने की घटना जिक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने मुझे गाली दी, मेरा घर गिराया था, मुझे महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी थी, आज महाराष्ट्र ने उनका साथ छोड़ दिया है।

    बीएमसी चुनाव नतीजों पर कंगना की पहली प्रतिक्रिया

    बीएमसी चुनाव परिणाम पर कंगना रनौत ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसे महिला विरोधी, धमकाने वाले और भाई-भतीजावाद माफिया को जनता जनार्दन ने सही जगह दिखा दी है। दिग्गज एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने मुंबई में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने पर कहा कि वह पार्टी की इस जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को जीत के लिए बधाई दी।

    अपना बंगला गिराए जाने की घटना का किया था जिक्र

    कंगना रनौत ने इस दौरान 2020 में हुई उस घटना का जिक्र किया जब शिवसेना बंटी नहीं थी और महाराष्ट्र की सत्ता में थी। उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री थे। उस समय बीएमसी ने उनके बांद्रा वेस्ट वाले बंगले को गिरा दिया था। इस मुद्दे पर कंगना बॉम्बे हाईकोर्ट भी गईं थीं। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि बीएमसी की कार्रवाई ‘दुर्भावना से प्रेरित’ थी और कंगना के अधिकारों की पूरी तरह से अवहेलना की गई थी।

    कंगना रनौत के निशाने पर ठाकरे परिवार

    अब जब बीएमसी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना का पत्ता साफ हो गया है और बीजेपी मुंबई में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो कंगना ने कहा कि वह इस जीत से बहुत खुश हैं। एनडीटीवी से बात करते हुए बीजेपी सांसद कंगना ने कहा कि महाराष्ट्र ने उन लोगों को ‘सही जगह’ दिखा दी है जिन्होंने उन्हें ‘गाली दी और उनका घर गिराया’। कंगना रनौत ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी थी, आज महाराष्ट्र ने उन्हें छोड़ दिया है। कंगना ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसे औरत-विरोधी, धमकाने वाले और भाई-भतीजावाद के माफिया को जनता जनार्दन अपनी सही जगह दिखा रही है।

    जानें बीएमसी चुनाव में बीजेपी को आई कितनी सीटें

    बीएमसी चुनाव नतीजों पर गौर करें तो बीजेपी ने इस चुनाव में 89 सीटें जीतीं हैं। उन्होंने 11,79,273 वोट हासिल किए, जो कुल डाले गए वोटों का 21.58 फीसदी है। जीते हुए सभी उम्मीदवारों में, बीजेपी का कुल वोट शेयर 45.22 फीसदी रहा। इसी के साथ बीजेपी बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। मुंबई के अलावा, बीजेपी ने पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, ठाणे, नासिक और नवी मुंबई जैसे प्रमुख नागरिक निकायों में भी जीत दर्ज की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट!

    July 9, 2026

    पॉक्सो केस में जबलपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:जन्म प्रमाण-पत्र में विरोधाभास के चलते निरस्त हुई 20 साल की सजा…

    July 9, 2026

    ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती’, PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ऑस्ट्रेलिया PM ने भी चिढ़ा दिया

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.