Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»गुजरात दौरे पर केजरीवाल बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को दिलाएंगे शपथ
    राष्ट्रीय

    गुजरात दौरे पर केजरीवाल बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को दिलाएंगे शपथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से तीन दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे। जहां केजरीवाल बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे। साथ ही पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने दी।

    इसुदान गढ़वी ने बताया कि यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के लगातार मजबूत होते संगठन, बढ़ते जनसमर्थन और बूथ स्तर पर तैयार हो रही नई राजनीतिक ताकत को दर्शाता है। दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद और वडोदरा में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे और करीब 20 हजार बूथ लेवल वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे।

    18 जनवरी को अहमदाबाद में कार्यक्रम
    उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को अहमदाबाद में सेंट्रल जोन का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा और सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्रों के 9 हजार से अधिक बूथ वॉलिंटियर्स शपथ लेंगे। यह सम्मेलन संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    वडोदरा में 19 जनवरी को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन
    इसके बाद 19 जनवरी को वडोदरा में ईस्ट जोन का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में आनंद, वडोदरा, दाहोद, छोटा उदेपुर और पंचमहल लोकसभा क्षेत्रों के 9 हजार से अधिक बूथ वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाई जाएगी। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी यह साफ संकेत देती है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

    इसुदान गढ़वी ने कहा कि बूथ स्तर पर इस तरह के बड़े और सुव्यवस्थित कार्यक्रम आम आदमी पार्टी की कार्यशैली की पहचान हैं। पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन की नींव बूथ से ही रखी जाती है। जब बूथ मजबूत होता है, तभी जनता की आवाज सीधे नेतृत्व तक पहुंच पाती है। यही मॉडल दिल्ली और पंजाब में सफल रहा है और अब गुजरात में भी उसी सोच के साथ काम किया जा रहा है।

    कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे केजरीवाल
    अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उन्हें शपथ दिलाना और संगठन के महत्व पर जोर देना, पार्टी कार्यकर्ताओं में नया आत्मविश्वास और ऊर्जा भरने वाला है। संदेश साफ है कि पार्टी का नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और बदलाव की इस लड़ाई में हर वॉलिंटियर को बराबर का भागीदार मानता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.