Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती
    • बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
    • छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
    • प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
    • छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
    • देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
    • RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
    • BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»‘मुझे जो कुछ कहना है, पार्टी के अंदर कहूंगा’, थरूर की दो टूक
    राजनीति

    ‘मुझे जो कुछ कहना है, पार्टी के अंदर कहूंगा’, थरूर की दो टूक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवंनतपुरम/कोझिकोड: कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर का राज्य प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक से गायब रहने पर केरल से दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि शशि थरूर कोच्चि में राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रोटोकाल का पालन नहीं होने से नाराज हैं। इसीलिए वह पार्टी की एक अहम बैठक में नहीं गए थे। इससे राज्य के कार्यकर्ताओं में कांग्रेस की एकता को लेकर संदेह खड़ा हो रहा है। इस सब के बीच कोझिकोड पहुंचे शशि थरूर ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ विवाद पर बोलने और कुछ कहने से मना कर दिया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि चिंताओं को सीधे पार्टी लीडरशिप तक पहुंचाना बेहतर है। मीडिया में कई बातें सामने आई हैं, जिनमें से कुछ सच हो सकती हैं और कुछ नहीं।

    खुलेआम नहीं होती है चर्चा
    थरूर ने कहा कि और ऐसे मामलों पर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। मैंने पार्टी को पहले ही बता दिया था कि मैं प्रोग्राम में शामिल नहीं होऊंगा और मुझे जो कुछ भी कहना है, वह पार्टी के अंदर ही कहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि एर्नाकुलम विवाद के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। मैं इस इवेंट में किताब लॉन्च करना चाहता था, लेकिन राजनीतिक कामों की वजह से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बुक लॉन्च टालना पड़ा। यही वजह है कि मैंने कोझिकोड में इस इवेंट में शामिल होने का फैसला किया।

    क्यों नाराज हैं शशि थरूर?
    शशि थरूर का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब यह जानकारी सामने आई है कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व ने मनाने की कोशिश की है। तो वहीं दूसरी तरफ शशि थरूर के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि वह राज्य और केंद्र दोनों नेतृत्व से नाराज हैं। इसी वजह से वह केरल में विधानसभा चुनावों से जुड़ी बैठकों से दूरी बना रहे हैं। थरूर ने अपनी नाराजगी से कुछ करीबी लोगों को अवगत भी कराया दिया है। केरल में बंगाल, असम, तमिलनाडु के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं। पंचायत चुनावों के नतीजों ने कांग्रेस को राज्य में फिर से सत्ता पर लौटने की उम्मीद जगाई है लेकिन शशि थरूर की नाराजगी परेशानी बन गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “हर मोर्चे पर विफल रही मान सरकार”, कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी की रैली से चुनावी अभियान का किया आगाज

    November 4, 2026

    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से CM मान

    October 31, 2026

    एक सीट के लिए तीन सीटों पर नुकसान…..हार के बाद महायुति में घमासान, बीजेपी ने शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप

    October 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.