Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»आईसीसी के फैसले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सामने आया रिएक्शन; कहा-नहीं देंगे चुनौती
    खेल

    आईसीसी के फैसले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सामने आया रिएक्शन; कहा-नहीं देंगे चुनौती

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का पहला रिएक्शन सामने आया है। आईसीसी ने शनिवार को साफ कर दिया था कि बांग्लादेश सात फरवरी से आठ मार्च के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।

    बांग्लादेश चाहता था कि उसकी क्रिकेट टीम के मैच भारत में न होकर श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने ऐसा करने से मना कर दिया था। बांग्लादेश का कहना था कि भारत में उसके खिलाड़ियों को खतरा है और वह इसी बात पर अड़ा रहा। आईसीसी ने भी उसको अल्टीमेटम दिया था और इसके बाद स्कॉटलैंड को मौका दे दिया।

    ‘हमें पता था’

    आईसीसी के फैसले के बाद बीसीबी की मीडिया कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि उनके बोर्ड से जो बन सकता था वो किया, लेकिन आईसीसी, बांग्लादेश की मांग मानना नहीं चाहता है और इसके बाद उसके पास कोई विकल्प नहीं था।

    उन्होंने कहा, “हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। मैं आईसीसी बोर्ड के फैसले का सम्मान करते हैं और बोर्ड का फैसला ये था कि मैंचों को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी हमने अपने तरीके से अपील की। चूंकि वह करेंगे नहीं या वह करना नहीं चाहते थे, तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। हमने आईसीसी बोर्ड का फैसला स्वीकार कर लिया।”

    नहीं देंगे चुनौती

    बीसीबी ने साफ कर दिया है कि वह आईसीसी के फैसले को आर्बिट्रेशन कोर्ट में चुनौती नहीं देंगे और किसी तरह की कोई और प्रक्रिया नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “इस मामले में हम भारत नहीं जा सकते। हमारा रुख अभी भी वही है। हम अलग से कोई आर्बिट्रेशन में या कोई अलग से कदम नहीं उठाएंगे।”

    हुसैन ने कहा, “हमने सरकार से बात की थी और उन्होंने कहा कि भारत जाकर वर्ल्ड कप खेलना हमारे खिलाड़ियों, पत्रकारों और उनके साथ जो भी जाएगा उसके लिए सुरक्षित नहीं होगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.