Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अमेरिका से आई 71 साल की महिला की लुधियाना में हत्या, शादी का झांसा देकर लाखों ठगे, बाद में गला घोंटा
    BREKING NEWS

    अमेरिका से आई 71 साल की महिला की लुधियाना में हत्या, शादी का झांसा देकर लाखों ठगे, बाद में गला घोंटा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब के लुधियाना के करीब किला रायपुर नाम के एक गांव में 71 वर्षीय अमेरिकी नागरिक और भारतीय मूल की रूपिंदर कौर पंधेर की हत्या कर दी गई. वैसे तो यह घटना जुलाई के अंत में हुई थी, लेकिन हाल ही में इसका खुलासा हुआ है.  पुलिस ने इस हत्या के मामले में हत्या करने के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है. रूपिंदर कौर तलाकशुदा थीं और कई सालों से अमेरिका में रह रही थीं. सूत्रों के मुताबिक उन्हें गला घोंट कर मारा गया और फिर जला दिया गया. हत्या की योजना चरनजीत सिंह ग्रेवाल ने बनाई थी, जो इस समय इंग्लैंड में है और महिला के लंबे समय से संपर्क में था. मृतक महिला उसी से शादी करने भारत आई थी. पुलिस इस केस में जल्द और खुलासा करने की कोशिश कर रही है.

    कैसे सामने आया यह मामला?

    जुलाई में हुई यह घटना हाल ही में सामने आई, जब लुधियाना पुलिस ने महिला के लापता होने पर दर्ज की गई FIR में संदिग्धों का नाम दर्ज किया. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि रूपिंदर कौर पंढेर ने मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले इंग्लैंड स्थित NRI चरणजीत सिंह ग्रेवाल के कहने पर भारत की यात्रा की थी, जो उनका दूल्हा बनने वाला था.

    उन्होंने बताया कि ग्रेवाल ने ही कथित तौर पर साजिश रचकर उसकी हत्या करवाई थी. पुलिस ने कहा कि पंढेर की बहन कमल कौर खैरा को 24 जुलाई को मोबाइल फोन बंद मिलने पर संदेह हुआ.

    28 जुलाई तक, खैरा ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास को सतर्क कर दिया था, जिसने स्थानीय पुलिस पर मामले में जांच करने का दबाव डाला.

    DCP रुपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में और सबूत जुटा रही है. इसमें रूपिंदर कौर पंधेर के कंकाल के अवशेष खोजने का प्रयास भी शामिल है. हत्या को अंजाम देने के मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह सोनू ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने रूपिंदर कौर की हत्या की. उसने बताया कि यह साजिश शादी के नाम पर रची गई थी. सुखजीत सिंह माल्हा पट्टी, किला रायपुर गांव का ही निवासी है.

    सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने रूपिंदर कौर से लाखों रुपए ठगने के लिए यह साजिश रची थी. रूपिंदर कौर ने आरोपी सोनू और उसके भाई के बैंक अकाउंट में बड़ी रकम ट्रांसफर की थी. डेहलों SHO सुखजिंदर सिंह द्वारा प्रस्तुत एक स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, सोनू ने अपने साथी चरनजीत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम दिया. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल

    May 15, 2026

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.