Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासा की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में ग्लोबल वार्मिंग का असर कम, गर्मी बढ़ने की रफ्तार दुनिया में सबसे धीमी
    • भारत के प्रदर्शन का असर अब वियतनाम में भी जेन-जी, छात्रा की मौत पर इंसाफ के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा
    • छत्तीसगढ़: चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन व जेवर चुराने वाले महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
    • मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    • कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…
    • झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक
    • ऑफलाइन मार्केट हो या ऑनलाइन,प्राइस टैग 99 और 199 जैसे क्यों रखती हैं कंपनियां, इसका ग्राहकों पर क्या होता है असर…
    • विशेष लेख-श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अनियंत्रित स्कूल वैन के गड्ढे में पलटने से एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत,20 से अधिक बच्चे घायल,4 की हालत गंभीर… 
    मुख्य समाचार

    अनियंत्रित स्कूल वैन के गड्ढे में पलटने से एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत,20 से अधिक बच्चे घायल,4 की हालत गंभीर… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार– नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में सोमवार,  13 अप्रैल को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक स्कूली वाहन के पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन में क्षमता से ज़्यादा बच्चों को बिठाया गया था और वह तेज़ गति से चलाया जा रहा था जिससे दुर्घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. 

    यह हादसा कमलापुर रोड पर हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा. गिरने के बाद वाहन चार बार पलटा, जिससे उसमें सवार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में आयुषी कुमारी नाम की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. 

    घटना के समय पास में गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों की मदद से कई बच्चों की जान बच सकी. घायल बच्चों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    स्थानीय लोगों ने बताया कि यह वाहन एक निजी स्कूल का था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे. उन्होंने बताया कि वाहन में जहां 12 से 15 बच्चों को बैठाने की अनुमति होती है, वहीं वाहन में 20 से 25 बच्चे बैठाए गए थे. उन्होंने यह भी कहा कि  वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था, और हादसा इसी वजह से हुआ.

    इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नासा की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में ग्लोबल वार्मिंग का असर कम, गर्मी बढ़ने की रफ्तार दुनिया में सबसे धीमी

    August 21, 2026

    भारत के प्रदर्शन का असर अब वियतनाम में भी जेन-जी, छात्रा की मौत पर इंसाफ के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा

    August 21, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.