Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»क्रिप्टोकरेंसी में चोरी का बड़ा मामला, हैक कर 384 करोड़ रुपये उड़ाए
    BREKING NEWS

    क्रिप्टोकरेंसी में चोरी का बड़ा मामला, हैक कर 384 करोड़ रुपये उड़ाए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु । देश की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कंपनी CoinDCX में बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई है, जिसमें हैकर्स ने कथित तौर पर कंपनी के वॉलेट से लगभग 44 मिलियन डॉलर (लगभग 384 करोड़ रुपये) की हेराफेरी की है। यह चोरी 19 जुलाई को तब सामने आई जब CoinDCX ने अपने सिस्टम में संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया।

    CoinDCX में पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह ने 22 जुलाई को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, हैकर्स ने सबसे पहले सुबह 2:37 बजे केवल 1 USDT का एक छोटा सा टेस्ट ट्रांसफर किया और इसके कुछ घंटों बाद उन्होंने 44 मिलियन डॉलर ट्रांसफर कर लिए, चोरी की गई क्रिप्टोकरेंसी को कई वॉलेट्स में स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे उसका पता लगाना मुश्किल हो गया।

    कंपनी का कर्मचारी हुआ गिरफ्तार 

    जांच के दौरान पुलिस को अंदरूनी सूत्रों की संभावित संलिप्तता के सबूत मिले और उसने CoinDCX के एक कर्मचारी राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल बिना अनुमति के कंपनी के लैपटॉप का इस्तेमाल करके फ्रीलांसिंग कर रहा था और पिछले एक साल में उसने कथित तौर पर लगभग 15 लाख रुपये कमाए थे। जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने इस चोरी को अंजाम देने के लिए बाहरी हैकर्स के साथ मिलकर काम किया होगा।

    साइबर क्राइम टीमें अब मनी ट्रेल को ट्रैक करने और चोरी की गई क्रिप्टोकरेंसी को बरामद करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ काम कर रही हैं। राहुल अग्रवाल ने इस चोरी में संलिप्तता की बात से इंकार किया है। पिछले करीब 5 सालों से इस कंपनी में काम कर रहे आरोपी राहुल अग्रवाल ने हालांकि ये माना कि वो कंपनी के लेपटॉप से दूसरे काम भी कर रहा था। कुछ दिन पहले उसे व्हाट्सएप पर एक जर्मन नंबर से कॉल आया और उसे कुछ काम दिया गया और कहा गया कि कुछ फाइल्स उसे डाउनलोड करनी है। पुलिस को शक है कि ऐसे ही एक लिंक से हैकर्स ने राहुल के लेपटॉप से कंपनी के गोपनीय डेटा को एक्सेस कर लिया और फिर कंपनी के डिजिटल वॉलेट में सेंध लगाकर 384 करोड़ रुपये उड़ा लिए।

    उत्तर कोरियाई हैकर्स पर शक

    पैटर्न की जांच से पता चला है कि नॉर्थ कोरिया के हैकर्स की एक टीम इसके पीछे हो सकती है, पिछले दिनों में दुनिया भर में इस टीम ने ऐसी चोरियों को अंजाम दिया है। CoinDCX कंपनी ने हालांकि कहा कि इस घटना से निवेशकों को कोई नुकसान नहीं होगा, कंपनी सुरक्षा नियमों को और भी मजबूत कर रही है और जांच में सहयोग दे रही है।

    DCP व्हाइटफील्ड जोन, परशुराम ने बताया कि बेलंदूर में स्तिथ एक क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग कंपनी कॉइन डीसीएक्स से हमें शिकायत मिली। जांच करने पर पता चला कि कंपनी में काम कर रहे एक कर्मचारी के क्रीडेंशियल का इस्तेमाल कर 44 मिलियन डॉलर्स, भारतीय मुद्रा के मुताबिक लगभग 378 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। इस कर्मचारी की इस चोरी में मिलीभगत की आशंका के चलते 26 जुलाई को हमने उसे अरेस्ट कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। जांच में ये पता चला है कि आरोपी कंपनी के लेपटॉप से दूसरी कंपनियों के काम भी कर रहा था, मनी ट्रेल के बारे में आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.