Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»खौफनाक दिल दहलादेने वाला मामला, मां के सामने 5 साल के बच्चे का काट दिया सिर
    क्राइम

    खौफनाक दिल दहलादेने वाला मामला, मां के सामने 5 साल के बच्चे का काट दिया सिर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के धार से एक दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है. कुक्षी थाना क्षेत्र के अली गांव में एक पांच साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. एक शख्स ने बच्चे को उसके ही घर में घुसकर बेरहमी से मार (MP Child Murder) दिया. उसे मारने वाला शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. उसने शुक्रवार को पांच साल के मासूम विकास को उसके ही घर में मौत के घाट उतार दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने वह खौफनाक मंजर बयां किया है.

    नुकीले हथियार से बच्चे की गर्दन पर वार

    लोगों ने बताया कि 25 साल का आरोपी महेश बाइक पर आया और कालू सिंह के घर में घुस गया. उसने किसी से बिना कुछ कहे घर में पड़ा एक नुकीले फावड़ा जैसा औज़ार उठाया और नन्हे विकास पर हमला कर दिया. बच्चे की गर्दन एक ही झटके में धड़ से अलग हो गई. इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा. उसने बच्चे के कंधे पर भी वार किया. जिससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया. हैरानी की बात यह है कि महेश पीड़ित परिवार का जानने वाला भी नहीं था.

    मां के सामने बच्चे की गर्दन हुई धड़ से अलग

    बच्चे की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को बचाने की बहुत कोशिश की. वह खुद भी घायल हो गई लेकिन अपने बच्चे को बचा नहीं सकी. मां की चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत दौड़े और आरोपी को पकड़कर बुरी तरह पीटा. वहीं बच्चे की मौत से मां सदमे में है. उसका रो-रोकर बुरा हाल है.

    आरोपी को भीड़ ने पीटा, हो गई मौत

    धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि भीड़ की पिटाई से घायल आरोपी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. उन्होंने कहा कि “मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी. शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी महेश मानसिक रूप से बीमार था. वह अलीराजपुर जिले के जोबट बागड़ी का रहने वाला था. उसके परिवार का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था. पिछले कई दिनों से वह घर से लापता था. बच्चे की हत्या से एक घंटे पहले पहले आरोपी ने कथित तौर पर पास की एक दुकान से सामान चुराने की कोशिश की थी. बच्चे की हत्या से गांव में दुख का माहौल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन

    July 15, 2026

    नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में

    July 15, 2026

    पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.