Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत
    • शव लेकर लौट रहे परिवार, भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
    • बिहार से होकर गुजरेगा 610 किलोमीटर का वाराणसी से कोलकाता एक्सप्रेसवे, 12 घंटे का सफर 6 घंटे में
    • 8 दिनों से रोंगटे खड़े करने वाली महा-जंग !
    • हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा…
    • बालोद के दल्लीराजहरा में रोज 50–70 चमगादड़ों की मौत,जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे…
    • Delhi Police ने कुख्यात महिला ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»एक परिवार ने अपने बगीचे में उगाया दुर्लभ जापानी ‘मियाजाकी’ आम,22 हजार की लागी बोली… फिर भी नहीं बेचा
    अजब गजब

    एक परिवार ने अपने बगीचे में उगाया दुर्लभ जापानी ‘मियाजाकी’ आम,22 हजार की लागी बोली… फिर भी नहीं बेचा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में इन दिनों एक अद्भुत और दुर्लभ फल ने सबको हैरत में डाल दिया है. यह कोई साधारण आम नहीं बल्कि जापान का विश्व प्रसिद्ध ‘मियाजाकी’ आम है, जिसे अपनी विशिष्ट बनावट और चमक के कारण ‘एग ऑफ सन’ यानी सूरज का अंडा भी कहा जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत रखने वाला यह लग्जरी फल अब बेतिया की छत पर खिलकर आकर्षण का केंद्र बन गया है.

    आम की बोली पहुंची 22 हजार तक 

    बेतिया के एक परिवार ने बड़े जतन से अपनी छत पर मियाजाकी आम का पौधा लगाया था. जब इसमें पहला फल आया तो इसकी सुर्ख लाल रंगत और अनोखी चमक को देखकर लोग दंग रह गए. इस दुर्लभ फल को खरीदने के लिए लोगों में इतनी होड़ मची कि इसकी बोली 20 से 22 हजार रुपए प्रति फल तक पहुंच गई.

    हालांकि परिवार ने इसे बेचने से साफ इनकार कर दिया है. घर के मालिक मुनेश कुमार ने बताया कि इस पौधे को परिवार की महिलाओं ने अपने बच्चों की तरह पाला है. इसलिए यह पहला फल वे किसी को बेचेंगे नहीं, बल्कि इसे ठाकुर जी को प्रसाद के रूप में अर्पित करेंगे.

    कृषि विशेषज्ञ बोले- बिहार में है अपार संभावना

    कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ रविकांत के अनुसार, मियाजाकी आम अपनी मिठास और विशेष गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में मशहूर है. जापान के मियाजाकी शहर से उपजे इस आम की खेती यदि सही तकनीक और देखरेख के साथ की जाए, तो बिहार और विशेषकर चंपारण की मिट्टी इसके लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकती है. यह किसानों की तकदीर बदलने वाला एक नया और मुनाफेदार जरिया बन सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लीची खरीदने बच्ची की क्यूट बार्गेनिंग सुन दुकानदार भी नहीं रोक पाया हंसी, मासूम का अंदाज हुआ वायरल!

    May 30, 2026

    पटरी पर दौड़ रही थी ट्रेन, बोगी को बना डाला सब्जी मंडी, अंदर ही बेचने लगी सब्जियां!

    May 28, 2026

    फ़ूड न्यूज़: गर्मी के मौसम में ‘बॉडी कूलर’ ड्रिंक्स की मांग बढ़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘ककड़ी-पुदीना छाछ’

    May 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.