Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
    • PM शहबाज की वेंस और ईरानी डेलीगेशन से अलग-अलग कमरों में बैठक !
    • डाइट में ब्राउन अंडा ले या सफ़ेद? जाने कौनसा अंडा है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
    • बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर बाइक को मारी टक्कर, चपेट में आया बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
    • प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क,ऋषिकेश-मुनिकीरेती-टिहरी क्षेत्र में शुरू होगी चारधाम यात्रा
    • इंजीनियरिंग कॉलेज में आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, छात्र और छात्रा कॉलेज से निष्कासित
    • Sopore में खूंखार कुत्तों ने 8 वर्षीय बच्ची को नोचा, इलाके में दहशत…
    • आरक्षक का दर्दनाक VIDEO वायरल, SP पर लगाए हैरान करने वाले आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»एलपीजी की कमी के बीच चोरी की एक बड़ी घटना,सोना-चांदी नहीं वैन से 27 सिलेंडर चोरी…
    क्राइम

    एलपीजी की कमी के बीच चोरी की एक बड़ी घटना,सोना-चांदी नहीं वैन से 27 सिलेंडर चोरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई– कांदिवली पश्चिम इलाके में एलपीजी की कमी के बीच चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चारकोप क्षेत्र में खड़ी गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी हो गए, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

    ताला भी तोड़कर अंदर रखे सिलेंडर निकाले गए 
    दरअसल, मुंबई के कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके में 25 और 26 मार्च की रात एक गैस डिलीवरी वैन से चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वैन से 27 गैस सिलेंडर चुरा लिए। पीड़ित नंदकुमार रामराज सोनी, जो कई सालों से गैस डिलीवरी का काम कर रहे हैं, ने बताया कि उन्होंने 25 मार्च की रात करीब 11 बजे अपना टेंपो चारकोप में खड़ा किया था। वैन में अगले दिन की डिलीवरी के लिए सिलेंडर पहले से रखे हुए थे। सुबह जब वे लौटे, तो उन्होंने देखा कि वैन के साथ छेड़छाड़ की गई थी। चोरों ने खिड़की का कांच तोड़ दिया और पीछे का ताला भी तोड़कर अंदर रखे सिलेंडर निकाल लिए।

    चोरी में करीब 15,500 रुपये का नुकसान
    चोरी हुए 27 सिलेंडरों में 5 भरे हुए और 22 खाली सिलेंडर थे। इस चोरी में करीब 15,500 रुपये का नुकसान हुआ है। पहले अपने साथियों से पूछताछ करने के बाद, जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। कुछ संदिग्ध लोग और वाहन कैमरे में दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस कबाड़ बाजार और अवैध गैस रिफिलिंग से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

    पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शहर में पहले से ही एलपीजी सप्लाई को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर बाइक को मारी टक्कर, चपेट में आया बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

    April 11, 2026

    लड़की ने शादी से किया इनकार, सनकी प्रेमी ने लगा दिया HIV इंजेक्शन, परेशान युवती ने दी जान

    April 11, 2026

    भात खा गई बकरी, दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत… 6 घायल

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.