Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ऋषिकेश में बजरंग सेतु के कांच वाले पुल पर लगेगा 100 रुपये का टिकट
    मुख्य समाचार

    ऋषिकेश में बजरंग सेतु के कांच वाले पुल पर लगेगा 100 रुपये का टिकट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऋषिकेश : ऋषिकेश के बजरंग सेतु पर आने वाले पर्यटकों को जल्द ही इसके ग्लास स्काईवॉक ( कांच वाला पुल ) पर चलने के लिए एंट्री फीस देनी होगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने एसओपी तैयार की है। जिसे राज्य सरकार से भी मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। विभाग जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसके बाद पुल पर बने ग्लास वॉकवे पर जाने के लिए बच्चों से 50 रूपए और बड़ों से 100 रूपए का शुल्क लिया जाएगा।

    ये शुल्क दो घंटे के लिए निर्धारित होगा। विभाग का कहना है कि बजरंग सेतु पर बने स्काईवॉक के देखरेख और साफ सफाई के लिए शुल्क लिया जा रहा है। जिससे इसकी देखरेख सही तरीके से किया जा सके। बताया गया है कि स्काईवॉक पर सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही रास्ता खुला रहेगा। हालांकि बीच का रास्ता 24 घंटे खुला रहेगा।

    69.20 करोड़ रुपये की लागत

    कांवड़ यात्रा के दौरान कांच वाले हिस्से को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। करीब 69.20 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 132.30 मीटर लंबे पुल का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। पांच परतों वाले टफेंड ग्लास से बने ग्लास स्काईवॉक की सुरक्षा और निगरानी को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि बजरंग सेतु ऋषिकेश का नया और आधुनिक पुल है। इसे शहर के बढ़ते ट्रैफिक दबाव और पर्यटकों की सहूलियत के हिसाब से तैयार किया गया है।

    अलग ग्लास वॉकवे

    खास बात ये है कि इस पुल पर पैदल चलने वालों के लिए अलग ग्लास वॉकवे बनाया गया है, जहां चलते हुए नीचे बहती गंगा का नजारा बेहद रोमांचक लगता है। बजरंग सेतु से गंगा, पहाड़ और आसपास का पूरा दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है। पर्यटकों के लिए यह ऋषिकेश की नई पहचान और घूमने लायक खास जगहों में शामिल हो गया है।

    क्यों खास है बजरंग सेतु

    इस पुल पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त चौड़ाई दी गई है, जिससे ट्रैफिक का दबाव काफी कम हुआ है। हालांकि इसकी सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते आए हैं। लक्ष्मण झूला के विकल्प के तौर पर तैयार किए गए इस आधुनिक सस्पेंशन ब्रिज को तकनीक, सुरक्षा और पर्यटन, तीनों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बजरंग सेतु का सामान्य हिस्सा आम आवाजाही के लिए उपलब्ध रहेगा। लेकिन पुल के दोनों किनारों पर बनाए गए ग्लास वॉकवे को लेकर अलग व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में आमजन इस पुल के ग्लास वॉकवे पर बिना पैसे दिए नहीं चल पांएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! CBI चार्जशीट में भी आत्महत्या का खुलासा

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.