Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बुर्का पहनी महिला ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप पर बोला धावा शादीशुदा और गर्भवती… फिर भी प्रेमी के साथ बनी लुटेरी…
    क्राइम

    बुर्का पहनी महिला ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप पर बोला धावा शादीशुदा और गर्भवती… फिर भी प्रेमी के साथ बनी लुटेरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – अयोध्या जिले में एक ऐसी लूट की वारदात सामने आई है, जिसकी कहानी सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। रुदौली क्षेत्र में एक बुर्का पहनी महिला ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप पर धावा बोला। लेकिन जब पुलिस ने महज 2 घंटे में इसका खुलासा किया, तो पता चला कि बुर्के के पीछे कोई और नहीं, बल्कि एक हिंदू विवाहित महिला थी, जो अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे रही थी।

    घटना रुदौली के कोठी बाजार की है, जहां महेश ज्वेलर्स नाम की दुकान पर दोपहर में एक बुर्का पहनी महिला पहुंची। उसने दुकानदार से सोने का हार और चेन दिखाने को कहा। शातिर महिला ने दुकानदार और कर्मचारियों को उलझाने के लिए गजब की प्लानिंग की थी। पहले उसने पीने के लिए पानी मांगा। फिर उसने समोसा खाने से मना कर दिया और कर्मचारी को बर्फी लेने बाजार भेज दिया। जैसे ही दुकानदार अन्य गहने अलमारी में रखने के लिए मुड़ा, महिला ने काउंटर पर रखा 3.6 लाख का सोने का हार और चेन उठा लिया। जब दुकानदार ने उसे टोका, तो महिला ने कमर से पिस्तौल (जो बाद में खिलौना निकली) तान दी और धमकी दी कि आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी।

    लूट के बाद महिला दुकान से भागकर कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक पर जाकर बैठ गई, जहां उसका प्रेमी राहुल पहले से इंतजार कर रहा था। दोनों पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। हालांकि, भागते समय वे सीसीटीवी कैमरे की नजर से नहीं बच पाए।

    पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको चौंका दिया। लुटेरी महिला कोई और नहीं बल्कि बाबा बाजार क्षेत्र की रहने वाली पायल निकली। पायल शादीशुदा है और 4 महीने की गर्भवती है। पायल अपने पति के साथ पंजाब में रहती थी। वह 16 अप्रैल को अपनी इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा देने के लिए मायके आई थी, जहां उसने अपने पुराने प्रेमी राहुल के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची। हिंदू होने के बावजूद पायल ने बुर्का पहना ताकि सीसीटीवी या चश्मदीद उसे पहचान न सकें।

    अयोध्या पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और वारदात के 2 घंटे के भीतर ही पायल और उसके प्रेमी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया हार, चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई नकली पिस्तौल और बाइक बरामद कर ली है।

    पायल के पिता का कहना है कि आरोपी राहुल से उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, राहुल के बारे में पता चला है कि वह बेरोजगार है और अपनी मां के साथ अलग रहता है। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.