Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा संयंत्र से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका
    • घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से फरार चल रहे अग्रवाल को आखिरकार दिल्ली से पकड़कर जयपुर लाया गया. इस गिरफ्तारी को इस पूरे मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है. 

    सुबोध अग्रवाल राजस्थान में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रैंक के अफसर थे और तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कुछ दिनों पहले ही रिटायर्ड हुए हैं. इस घोटाले में राज्य के जलदाय विभाग के पूर्व मंत्री महेश जोशी भी करीब साल भर पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे.

    कई हफ्तों से तलाश रही थी पुलिस

    जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम पिछले कई हफ्तों से सुबोध अग्रवाल की तलाश में जुटी हुई थी. उनके खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका था और लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था. लगातार लोकेशन बदलते हुए वह जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आखिरकार टीम ने उन्हें दिल्ली से दबोच लिया.

    क्या है जल जीवन मिशन घोटाला?

    दरअसल केंद्र सरकार की इस योजना का मकसद हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है. इसके तहत पाइपलाइन बिछाने और जल आपूर्ति से जुड़े बड़े-बड़े टेंडर जारी किए जाते हैं. आरोप है कि इसी प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया. फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के जरिए ठेके हासिल किए गए और प्रोजेक्ट की लागत भी तय मानकों से कहीं ज्यादा बढ़ाई गई.

    जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे खेल में अधिकारियों और निजी कंपनियों के बीच मिलीभगत थी. शुरुआती जांच में करीब 960 करोड़ रुपये के टेंडरों में गड़बड़ी की बात सामने आई है, जबकि पूरे घोटाले का दायरा इससे कहीं ज्यादा बड़ा बताया जा रहा है. अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने मनमाने तरीके से चहेतों को टेंडर दिए थे.

    मामले में अब तक कई लोग गिरफ्तार

    इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुछ आरोपी अभी भी जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर हैं. सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि जांच में और बड़े खुलासे हो सकते हैं और इस घोटाले की जड़ तक पहुंचा जा सकेगा. एंटी करप्शन ब्यूरो गिरफ्तार सुबोध अग्रवाल को शुक्रवार (9 अप्रैल) को कोर्ट में पेश करेगी. ACB की तरफ से उनकी कस्टडी डिमांड भी मांगी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के एपीएआर (APAR) भरने की समय-सीमा बढ़ी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

    August 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल के भर्ती नियमों में संशोधन, कई नए पदों की शैक्षणिक योग्यता व परीक्षा प्रारूप तय

    August 21, 2026

    छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार ,अधिकारियों को अस्थाई तौर पर स्थान्तरित कर पदस्थ किया गया…

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.