Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“मुंबई के पास आरोपियों ने की थी शूटिंग की प्रैक्टिस”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया खुलासा
    मनोरंजन

    “मुंबई के पास आरोपियों ने की थी शूटिंग की प्रैक्टिस”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने मुंबई के पास एक जगह पर हथियार चलाने का अभ्यास किया था। वहीं, अंधेरी स्थित होटल के कमरे में हथियार चेक करते समय गोली भी चल गई थी।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उस जगह के बारे में जानकारी दी, जहां उन्होंने हथियार चलाकर देखा था। इस दौरान एक आरोपी ने दो राउंड फायर किए, जबकि दूसरे ने एक राउंड गोली चलाई। आरोपी पक्का करना चाहते थे कि हमला करने से पहले हथियार ठीक से काम कर रहा है या नहीं। पुलिस के मुताबिक, प्रैक्टिस के दौरान दोनों ने सफलतापूर्वक हथियार से फायरिंग की थी।

    जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी के होटल के कमरे में हथियार की जांच करते समय गोली चल गई थी। सूत्रों के अनुसार, गोली बिस्तर पर लगी। हालांकि, इस घटना से होटल के स्टाफ या कमरे के बाहर मौजूद किसी व्यक्ति को कोई शक नहीं हुआ। पुलिस मुंबई के पास उस जगह की जांच कर रही है जहां कथित तौर पर फायरिंग की प्रैक्टिस की गई थी। साथ ही, घटना से पहले की गई तैयारियों की भी पड़ताल की जा रही है।

    दो और आरोपी गिरफ्तार, संख्या 10 पहुंची

    इस मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 10 हो गई है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के लिए हरियाणा के सोनीपत की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए मुंबई लाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपियों की भूमिका मामले में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उनका अन्य आरोपियों से क्या संबंध था और वारदात की योजना बनाने तथा उसे अंजाम देने में उनकी कथित भूमिका कितनी थी।

    धमकी भरे ऑडियो की भी होगी जांच

    मामले में पुलिस टाइगर श्रॉफ को दी गई धमकी से जुड़े एक ऑडियो क्लिप की भी जांच करेंगी। अधिकारी इस रिकॉर्डिंग में मौजूद आवाज का मिलान पंजाब और दिल्ली पुलिस के पास मौजूद वॉयस सैंपल के डेटाबेस से करने की है।

    सूत्रों के मुताबिक, इन डेटाबेस में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े लोगों की आवाज के नमूने मौजूद हैं। पंजाब, दिल्ली और राजस्थान पुलिस के पास भी अलग-अलग वॉयस सैंपल संग्रह हैं, जिनकी मदद से संदिग्धों की आवाज की पहचान की जा सकती है।

    इससे पहले अभिनेता सलमान खान, आमिर खान, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी और दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी को कथित तौर पर मिली धमकियों से जुड़े ऑडियो क्लिप की जांच में भी इस तरह की प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है।

    फिलहाल पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्य सबूतों और जांच में मिले सुरागों की पड़ताल कर रही है। जांच का उद्देश्य धमकी देने वालों की पहचान करना और फायरिंग की घटना में शामिल लोगों की कथित भूमिका का पता लगाना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के 450 करोड़ में बिके ओटीटी-सैटेलाइट राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?

    October 22, 2026

    “क्या उम्र और विरासत हमें लापरवाही की छूट देती है?”, दलेर मेहंदी विवाद पर सिंगर सोना महापात्रा ने दिया बेबाक बयान

    October 21, 2026

    4000 करोड़ी ‘रामायणम’ का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

    October 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.