Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेज फेयरवेल में मैडम ने लड़कियों के साथ लगाए कातिलाना ठुमके
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
    •  लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    • राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता
    • 13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…
    • तमाशे में बदला पत्नी का अंतिम संस्कार, सालों ने बेरहमी से पीट डाला जीजा को
    • हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन देते है ये संकेत, स्थिति को पहचाने और बचाये अपनी जान
    • नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»धुरंधर 2 के फेक वीडियो पर भड़के आदित्य धर, कहा- गलत नैरेटिव सेट करने की कर रहे कोशिश
    मनोरंजन

    धुरंधर 2 के फेक वीडियो पर भड़के आदित्य धर, कहा- गलत नैरेटिव सेट करने की कर रहे कोशिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है, लेकिन फिल्म के साथ विवादों का साया कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म की धुआंधार कमाई के बीच अब इसके कंटेंट के साथ छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्म के दृश्यों को बदलकर गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।

    फेक वीडियो से भड़के आदित्य धर

    आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि कुछ लोग फिल्म के आधिकारिक प्रमोशनल वीडियो और सीन्स के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। उन्होंने एक खास वायरल सीन का जिक्र किया, जिसमें मुख्य किरदार (जसकीरत/हमजा) को पगड़ी बांधते समय ध्रूमपान करते हुए दिखाया गया है। आदित्य ने साफ किया कि यह पूरी तरह से फर्जी है और एआई (AI) की मदद से बनाया गया है। उन्होंने अपना गुस्सा उतारते हुए लिखा, “यह सीन न तो फिल्म का हिस्सा है और न ही हमने ऐसा कुछ शूट किया है। यह जानबूझकर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और विवाद पैदा करने के लिए किया गया है। आधिकारिक कंटेंट के साथ इस तरह की छेड़छाड़ देखकर मेरा दिल टूट गया है।“

    सिख समुदाय की गरिमा का रखा ख्याल

    डायरेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि उनके मन में सिख समुदाय के लिए गहरी श्रद्धा है। उन्होंने फिल्म के हर किरदार और दृश्य को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ फिल्माया है। आदित्य ने फैंस से अपील की है कि वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे एआई-जनरेटेड वीडियो पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी को ही सच मानें। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी और छेड़छाड़ किए गए वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    आर. माधवन के सीन पर भी हुई थी सफाई

    बता दें कि इससे पहले फिल्म के एक और सीन को लेकर बवाल मचा था, जिसमें अभिनेता आर. माधवन नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि माधवन ने सिगरेट पीते हुए पवित्र ग्रंथ की पंक्तियां बोली हैं। हालांकि, विवाद बढ़ता देख माधवन ने खुद सामने आकर सफाई दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि पवित्र पंक्तियां बोलने से ठीक पहले उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी। एक्टर ने गलतफहमी के लिए लोगों से माफी भी मांगी थी ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

    फिलहाल, फिल्म अपनी बेहतरीन कहानी के लिए तारीफें बटोर रही है, लेकिन तकनीकी युग में एआई (AI) का यह गलत इस्तेमाल मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार ने बताया शॉकिंग एक्सपीरियंस ‘ फिल्म की शूटिंग के दौरान मरते-मरते बचे थे

    April 18, 2026

    विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

    April 17, 2026

    “अगर रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते”, कंगना रनौत ने चिराग पाश्वन के साथ रिश्तों की अफवाहों को लेकर कही बड़ी बात

    April 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.