Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद छत्तीसगढ़ के नौ जिलों को मिलेगा ‘सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट’ का दर्जा
    छत्तीसगढ़

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद छत्तीसगढ़ के नौ जिलों को मिलेगा ‘सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट’ का दर्जा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    डिस्ट्रिक्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर।
    देशभर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सिविल डिफेंस को सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके तहत राज्य के नौ जिलों—रायपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा, धमतरी और दंतेवाड़ा—को ‘सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट’ घोषित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

    दुर्ग-भिलाई में पायलट स्तर पर शुरू हुई इस योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद अब इन नए जिलों में लगभग 2,700 वालंटियर तैयार किए जाएंगे। इन्हें आपातकालीन या युद्ध जैसी परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

    हाल ही में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। बैठक में डीजीपी अरुणदेव गौतम सहित होम गार्ड्स और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

    योजना के अनुसार, प्रत्येक जिले से 300 वालंटियरों का चयन किया जाएगा जिन्हें दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण हर वर्ष दोहराया जाएगा और सभी वालंटियरों का रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा।

    सिविल डिफेंस की यह पहल
    सिविल डिफेंस एक्ट, 1968 के अंतर्गत यह पहल शुरू की गई है, जिसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर की मान्यता भी प्राप्त है। वर्ष 2009 में इस कानून के तहत आपदा प्रबंधन को भी शामिल किया गया था। प्रारंभ में यह व्यवस्था केवल भिलाई तक सीमित थी, बाद में दुर्ग जिले तक इसका विस्तार हुआ।

    अनिवार्य अभ्यास और सायरन अलर्ट
    सभी वालंटियरों को मॉक ड्रिल और वार्षिक समीक्षा प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा। जिला कलेक्टरों को इस अभियान के संचालन, भर्ती और तैयारियों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं केंद्र सरकार ने सभी 33 जिलों में चेतावनी सायरन सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया है। हर जिले को 4 से 5 सायरन यूनिट उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनका संचालन एसडीआरएफ द्वारा किया जाएगा। ये सायरन आपात स्थितियों में त्वरित संचार और चेतावनी के लिए उपयोग किए जाएंगे।

    डिजास्टर मित्र योजना का विस्तार
    पहले से ही रायपुर, कोरबा, राजनांदगांव और सुकमा को ‘डिजास्टर मित्र’ जिलों के रूप में चुना गया था, जहां 1,200 वालंटियरों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है। अब इन वालंटियरों के लिए हर साल प्री-मानसून प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्किल रिफ्रेशर और आपदा प्रतिक्रिया रणनीतियों पर फोकस किया जाएगा।

    क्या होता है ‘सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट’?
    ‘सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट’ ऐसे विशेष जिले होते हैं, जो आपातकालीन स्थितियों—जैसे हवाई हमलों की चेतावनी, ब्लैकआउट अभ्यास, नागरिकों की सुरक्षित निकासी और प्रशासनिक नियंत्रण—के लिए तैयार रहते हैं। इन जिलों में नागरिकों, छात्रों, वालंटियरों और सुरक्षाबलों को नियमित रूप से आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता को सजग बनाना और किसी भी संकट की स्थिति में सामूहिक, संगठित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.