Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»छात्र आंदोलन पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर राहुल गाँधी के बाद CJP ने भी खोला मोर्चा, अमित शाह की भूमिका पर उठाया सवाल
    राष्ट्रीय

    छात्र आंदोलन पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर राहुल गाँधी के बाद CJP ने भी खोला मोर्चा, अमित शाह की भूमिका पर उठाया सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राहुल गांधी के आरोपों को आधार बनाते हुए CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। दास ने कहा कि 20 जुलाई को हुई पुलिस कार्रवाई में एक छात्र ने हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो दी। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले में गृह मंत्री की भूमिका की जांच होनी चाहिए और उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। गौरतलब है कि पिछले महीने पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों का प्रदर्शन एक महीने से भी अधिक समय तक चला था, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हुआ। हालांकि, 20 जुलाई की रात पुलिस कार्रवाई के बाद से ही विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

    ‘डेली एंट्री’ में पैलेट गन के इस्तेमाल का जिक्र?

    राजनीतिक बयानों के इतर इस मामले में पुलिस रिकॉर्ड्स ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है। संसद मार्ग थाने की 22 जुलाई (समय सुबह 1:24 बजे) की एक ‘डायरी एंट्री’ के अनुसार, 20 जुलाई की रात दिल्ली पुलिस के एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के आदेश पर कम से कम दो राउंड पैलेट चलाए गए थे। यह दस्तावेज पहली बार इस बात का संकेत देता है कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था।

    भाजपा का पलटवार: “बिना सबूत आरोप लगाना गैर-जिम्मेदाराना”

    राहुल गांधी के आरोपों पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा:

    “अगर गृह मंत्री ने फायरिंग के आदेश दिए थे, तो राहुल गांधी उस आदेश की प्रति सदन के सामने रखें। बिना किसी ठोस सबूत के संसद में इस तरह के भ्रामक और गंभीर आरोप लगाना विशेषाधिकार का हनन है।” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि बिना पूर्व सूचना और पुख्ता सबूत के सदन में किसी मंत्री या सदस्य पर सीधे व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए जा सकते।

    “जब गोली चली ही नहीं, तो आदेश कैसा?” – जितेंद्र सिंह

    एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को केवल आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे और कोई भी गोलीबारी नहीं हुई थी। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “जब गोली चली ही नहीं, तो आदेश देने का सवाल ही कहां उठता है? वैसे भी कानूनन किसी भी आपात स्थिति में बल प्रयोग या फायरिंग का अधिकार मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट या SDM का होता है, किसी मंत्री का नहीं।”

    आगामी दिनों में बढ़ सकती है सियासी तपिश

    पेपर लीक कानून और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का यह मामला अब महज कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि पूर्ण रूप से राजनीतिक रंग ले चुका है। एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस के आधिकारिक दस्तावेज़ और विपक्ष के दावे सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार इसे विपक्ष का ‘प्रचार स्टंट’ बता रही है। संसद के मौजूदा सत्र में इस मुद्दे पर आगे भी भारी हंगामे के आसार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    केंद्र सरकार ने की 14 नए जजों की नियुक्ति की घोषणा, दिल्ली को 7 और झारखंड-कर्नाटक को 3-3

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.