Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर आशिक के भाई ने युवती को उतार दिया मौत के घाट, सीने और पीठ पर किए कई वार
    क्राइम

    शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर आशिक के भाई ने युवती को उतार दिया मौत के घाट, सीने और पीठ पर किए कई वार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती की हत्या कर दी। युवती कानून की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी युवक ने छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा ने 48 घंटे मौत और जिंदगी से संघर्ष किया और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    मृतका की पहचान अमृता के रूप में हुई है। घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई की शाम एचएएल रोड स्थित कोडिहल्ली इलाके में युवती पर युवक ने चाकू से हमला किया था। 

    प्रेम संबंध में बदली दोस्ती

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमृता, मुख्य आरोपी धनुष और उसका छोटा भाई सूर्या एक ही इलाके के रहने वाले थे। धार्मिक आयोजनों के दौरान दोनों परिवारों की पहचान हुई थी। इसी दौरान अमृता और धनुष के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

    पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों बाद अमृता को पता चला कि धनुष ने अपनी पिछली शादी, तलाक और बच्चे की जानकारी उससे छिपाई थी। इसके बाद युवती ने धनुष से संबंध खत्म कर दिए और उससे दूरी बनाने लगी। 

    युवक के भाई ने अमृता को दी थी धमकी

    बताया जा रहा है कि अमृता के इस फैसले से धनुष का भाई सूर्या बेहद नाराज था। उसने पहले ही अमृता को धमकी दी थी कि भाई का प्यार ठुकराने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमृता के घर पर 13 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सूर्या ने  चाकू निकालकर अमृता के सीने और पीठ पर कई वार किए। इसके बाद वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। 

    परिजन गंभीर रूप से घायल अमृता को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन 48 घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 15 जुलाई की शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जेबी नगर पुलिस ने धनुष और सूर्या के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम और दोनों आरोपियों की भूमिका स्पष्ट की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी के साथ मिलकर अफसर पत्नी ने ट्रेन में करवाई रेलवे कर्मचारी पति की हत्या, 3 गिरफ्तार

    July 16, 2026

    एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन

    July 15, 2026

    पेट्रोल पंप के पास घेरकर कुल्हाड़ी से हमला, दोनों हाथ काटे, खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा युवक

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.