Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और भूमि दस्तावेज
    • उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:पत्नी को पति की कमाई के हिसाब खर्च का पूरा अधिकार…
    • मानसून की तबाही : हर साल वही कहानी
    • होर्मुज में जहाज पर हमलो के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, दक्षिणी ईरान बने निशाना
    • अमेरिका-ईरान के बिच फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल, दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार
    • 11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»होर्मुज में जहाज पर हमलो के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, दक्षिणी ईरान बने निशाना
    अंतर्राष्ट्रीय

    होर्मुज में जहाज पर हमलो के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, दक्षिणी ईरान बने निशाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Palestinians react, as smoke and flames rise while a residential building collapses after an Israeli air strike, in Gaza City, September 7, 2025. REUTERS/Dawoud Abu Alkas TPX IMAGES OF THE DAY
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से हालात खराब हो सकते है। दरअसल, अमेरिका ने होर्मुज से गुजर रहे व्यावसायिक जहाजों पर हमलों के जवाब में ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिका सेंट्रल कमांड (CENCOM) ने इसकी पुष्टी की है। 

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना पर हमलों की एक श्रृंखला चला रही है, ताकि अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग में निर्दोष नागरिकों से जुड़े व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने की कीमत ईरान को चुकानी पड़े। अमेरिका सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि यह कार्रवाई उन्हीं हमलों के जवाब में की गई है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर युद्धविराम का उल्लंघन करने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालने का भी आरोप लगाया। CENTCOM ने कहा कि ईरान की यह आक्रामकता अनुचित, खतरनाक और युद्धविराम का स्पष्ट उल्लंघन है।

    दक्षिणी ईरान में कई धमाके

    रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी ईरान में कई जगह धमाकों की आवाज़ सुनाई दी है। सीरिक, केश्म और बंदर अब्बास के आसपास विस्फोटों की आवाज सुनाई दी है। ईरान की समाचार एजेंसी फार्स के हवाले से बताया गया कि सीरिक बंदरगाह पर कई प्रोजेक्टाइल गिरने से व्यावसायिक और मछली पकड़ने वाले घाटों को नुकसान पहुंचा।

    अमेरिकी प्रतिबंधों पर भी ईरान का आरोप

    वहीं दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर दोनों देशों के बीच 18 जून को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

    मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय द्वारा ईरानी तेल की बिक्री पर दी गई अस्थायी प्रतिबंध छूट को रद्द करना समझौते का उल्लंघन है। ईरान ने कहा कि समझौते के 20 दिन के अंदर ही अमेरिका का यह कदम उसकी खराब नीयत को दर्शाता है। इससे यह भी साबित होता है कि अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। 

    मंत्रालय ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से, विशेषकर लेबनान में इज़राइल की कार्रवाइयों के माध्यम से भी, समझौते का उल्लंघन किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या अमेरिका-ईरान युद्ध फिर से भड़क रहा है?, Trump की धमकी के बाद होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल अटैक

    July 7, 2026

    BLA का बलूचिस्तान में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर फिदायीन  हमला, 30 से ज्यादा जवानों की मौत

    July 4, 2026

    दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.