Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»CM साय की बैठक के बाद कार्रवाई: दसवीं-बारहवीं बोर्ड में खराब प्रदर्शन पर DEO सावंत हटाए गए, आदेश जारी
    छत्तीसगढ़

    CM साय की बैठक के बाद कार्रवाई: दसवीं-बारहवीं बोर्ड में खराब प्रदर्शन पर DEO सावंत हटाए गए, आदेश जारी

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    CM साय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब जमीन पर नजर आने लगा है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को हटाते हुए यह संदेश दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और खराब प्रदर्शन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर जगदलपुर में संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग के कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्राचार्य विजय कुमार लहरे को महासमुंद का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है। साथ ही, भूपेंद्र कुमार कौशिक को नवागढ़ का नया विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

    बोर्ड परीक्षा के खराब नतीजे बनी वजह:
    यह कार्रवाई मुख्यमंत्री साय की उस समीक्षा बैठक के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने महासमुंद जिले के कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के निराशाजनक परिणामों पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आयोजित इस बैठक में उन्होंने साफ कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वे सुधार लाएं।

    महासमुंद में वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में बोर्ड परिणामों में गिरावट दर्ज की गई है। दसवीं का परिणाम 84.17% से घटकर 78.33% और बारहवीं का परिणाम 91.61% से गिरकर 84.08% हो गया। यह गिरावट सरकार की नजरों में गंभीर मानी गई और उसी के आधार पर कार्रवाई की गई।

    देखें आदेश:

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…

    May 6, 2026

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.