Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»हत्या के बाद शव के साथ हैवानियत, आत्मा से बात करने किया टोना-टोटका,  MBA छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा
    क्राइम

    हत्या के बाद शव के साथ हैवानियत, आत्मा से बात करने किया टोना-टोटका,  MBA छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     इंदौर, एमबीए छात्रा की हत्या के केस में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पीयूष धनोतिया को मुंबई से दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने ऐसे ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि, उसने हत्या के बाद भी छात्रा के शव के साथ हैवानियत की थी। मुंबई पहुंचने के बाद उसे मृतका की याद आने लगी, इसपर उसकी आत्मा से बात करने के लिए टोना-टोटका भी किया। वहीं, पुलिस को चकमा देने के लिए हर 100 किमी पर वो ट्रेन बदल लिया करता था।

    आरोपी पीयूष धनोतिया ने एमबीए छात्रा की हत्या करके पहले कमरे में ही नशा किया। इसके बाद शव से हैवानियत करके वो रूम से निकलकर सीधे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर उसने सिम कार्ड तोड़कर फेंका। इसके बाद नई सिम लेकर मुंबई की ट्रेन में सवार हो गया। मुंबई पहुंचकर वो एक लॉज में ठहरा। यहां एक दिन आराम करने के बाद उसने नौकरी तलाशनी शुरु की। दो दिन बाद उसे सोशल मीडिया पर इंदौर स्थित उसके कमरे से छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिली।

    100 कि.मी बाद बदल देता था लोकेशन

    मुंबई से गिरफ्तारी के बाद इंदौर पुलिस पीयूष को लेकर आ गई है। यहां कोर्ट की अनुमति से उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। शव मिलने के बाद आरोपी ने छात्रा के फोन को मुंबई में ऑन किया था। इसके बाद फोन लेकर वो किसी ट्रेन में बैठ जाता था। 100 कि.मी बाद वो ट्रेन चैंज कर देता। ऐसा करके वो पुलिस को गुमराह कर रहा था। इंदौर से आरोपी की तलाश में निकली पुलिस ने उसे ट्रेक करते हुए अंधेरी स्टेशन के ब्रिज के पास से उसे दबोच लिया।

    आत्मा से बात करने किया टोना-टोटका

    वहीं, मुंबई पहुंचने पर पीयूष को छात्रा की याद सताने लगी। उसके बाद आरोपी ने आत्मा से बात करने का तरीखा यूट्यूब पर खोजा। तरीका खोजने के बाद उसने संबंधित वीडियो में बताए पूजा का सामान खरीदा और नाला सोपारा इलाके में बैठकर पीयूष ने टोना-टोटका भी किया।

    छात्रा के मोबाइल से भेजे मैसेज

    आरोपी ने छात्रा की हत्या के बाद उसके फोन से ही घरवालों और कॉलेज के ग्रुप के मैसेज भेजे थे। इस दौरान उसके स्टेट्स में अश्लील वीडियो भी लगाए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि मोबाइल को मुंबई में ही तोड़कर फेंक दिया है। पुलिस उसे लेकर मोबाइल की तलाश में मुंबई जाएगी।

    नशे का आदि है आरोपी

    पीयूष सनकी होने के साथ साथ नशे का भी काफी आदि है। बताया जा रहा है कि, हत्या वाले दिन मृतक के साथ शादी को लेकर विवाद हुआ था। पता चला है कि, आरोपी ने पीड़िता के फोन में एक चैटिंग एप देख लिया था। इससे उसे लगने लगा था कि, छात्रा उसके अलावा किसी और से भी बातें करती है। पीड़िता इससे शादी करना चाहती थी, लेकिन यही तैयार नहीं था। विवाद के बाद इसने पीड़िता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने वहां नशा किया। साथ ही पीड़िता के साथ अमानवीय कृत्य भी किया। इसके बाद शव को कंबल से ढककर आरोपी वहीं से फरार हो गया।

    15 दिन पहले की थी प्लानिंग

    गिरफ्तारी के बाद पीयूष पुलिस को गुमराह कर रहा था। नई-नई कहानियां सुनाता था। वो गांजे और शराब का आदी था। पुलिस के मुताबिक, पीयूष ने 15 दिन पहले ही पीड़िता को मारने की प्लानिंग की थी। तीन दिन की रिमांड के दौरान पुलिस घटना स्थल पर इसे ले जाकर सीन रिक्रिएशन भी करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा

    August 27, 2026

    रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दो सगी बहनों का भाई ने किया मर्डर, चरित्र पर था शक!, जीजा को भी मारी गोली

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.