Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    • थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सास गिरिबाला ने एक के बाद एक 46 कॉल किए! सामने आए सभी नंबर
    मुख्य समाचार

    ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सास गिरिबाला ने एक के बाद एक 46 कॉल किए! सामने आए सभी नंबर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के भोपाल में नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में अब एक नया मोड़ आया है. ट्विशा के पिता ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक करते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उसकी सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने प्रभावशाली लोगों को कॉल किए थे. इस दावे ने अब कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. 

    मृतका के पिता ने CDR से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची को साझा कर दावा किया कि ट्विशा की मौत के अगले ही दिन उसकी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कई जजों, प्रभावशाली लोगों और CCTV तकनीशियनों को लगातार फोन कॉल किए. परिजन ने कॉल डिटेल को संदिग्ध करार दिया और मामले की जांच CBI से कराने की मांग की. परिवार का आरोप है कि ये कॉल इस मामले को प्रभावित करने के लिए की गई थी. 

    ट्विशा शर्मा के पिता ने और क्या बताया?

    मृतका के पिता ने बताया कि CDR द्वारा जारी सूची में एक नंबर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (ADJ) का बताया जा रहा है. इस नंबर पर 13 मई को कई बार कॉल किए गए थे.  एक अन्य नंबर मध्य प्रदेश की एक प्रमुख जांच एजेंसी में पदस्थ एक जस्टिस का होने का दावा किया गया है. उन्होंने दावा किया कि कॉल डिटेल की सूची में CCTV कैमरे इंस्टॉल करने वाले युवकों विनोद वाणी और रोहित विश्वकर्मा के हैं. ट्विशा की मौत के बाद की गई ये कॉल सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका को बढ़ावा दे रहे हैं. 

    गौर हो कि केस से जुड़े लोगों की बयान और सीसीटीवी फुटेज की टाइमिंग, एक दूसरे से मैच नहीं खा रही है. साइबर एक्सपर्ट शोभित चतुर्वेदी ने भी कहा था कि सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच होनी चाहिए. अब मृतका के पिता के दावे ने इस आशंका को और बढ़ा दिया है.

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि 12 मई को कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव फंदे से लटका मिला था. वहीं, ट्विशा के घरवालों ने उसकी मौत का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है. ट्विशा के पिता और भाई का दावा है कि उसकी हत्या करने के बाद पति और सास ने आत्महत्या की झूठी कहानी रची है. कटारा हिल्स पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पति समर्थ, सास और गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना का केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए 6 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.