Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश
    • क्या तेलंगाना में मिनिस्टर बनेंगी विजयशांति, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा
    • सीएम वीडी सतीशन ने रद्द की पिनराई विजयन सरकार की सबसे महत्वकांक्षी सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना
    • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द
    • काकोली घोष दस्तीदार को ‘Y’ श्रेणी की CISF सुरक्षा
    • अब कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी करना चाहता है सरेंडर
    • पेंशनरों की हुंकार :“दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के बाद करेंगे मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कैबिनेट विस्तार और अहम फैसलों पर नजर
    राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के बाद करेंगे मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कैबिनेट विस्तार और अहम फैसलों पर नजर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पीएम मोदी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पांच देशों की यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मंत्रिपरिषद के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, हाल में लिए गए नीतिगत फैसलों, उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर बीजेपी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

    बैठक को क्यों माना जा रहा अहम

    दरअसल, यह बैठक इस साल की पहली पूर्ण मंत्रिपरिषद बैठक है, जिसे काफी अहम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में मंत्रालयों और विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही हाल ही में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के प्रभाव का आकलन किया जाएगा और आगे की प्राथमिकताओं पर भी मंथन होगा। सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि इनका लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंच सके।

    बैठक में सुधार एजेंडा पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही अगले 10 वर्षों के लिए व्यापक सुधारों का खाका पेश कर चुके हैं और इसे रिफॉर्म एक्सप्रेस बताते हुए कहा था कि इससे देश में प्रणालीगत बदलाव आए हैं और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिला है।

    पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हो सकती है चर्चा

    प्रधानमंत्री बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों पर भी चर्चा कर सकते हैं। वह मंत्रालयों को निर्देश दे सकते हैं कि नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करने और प्रभावित क्षेत्रों पर असर घटाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

    कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

    सरकार में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। 10 जून को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की संभावना को लेकर चर्चा बढ़ गई है। इसी कारण यह बैठक भी राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रिपरिषद में बदलाव और विस्तार को लेकर बातचीत तेज हो गई है और जून के दूसरे हफ्ते में इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं। साथ ही यह भी कहा गया था कि किसी भी बदलाव से पहले सरकार मंत्रालयों के कामकाज और प्रदर्शन की समीक्षा कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    काकोली घोष दस्तीदार को ‘Y’ श्रेणी की CISF सुरक्षा

    May 21, 2026

    IIMC का हिंदी-उर्दू विवाद पहुंचा हाई कोर्ट

    May 21, 2026

    H-1B वीजा धारक भारतीय टेक प्रोफेशनल्स को अल्टीमेटम, ’60 दिन में नौकरी खोजें वरना अमेरिका छोड़ें’

    May 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.