Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
    • अग्निपथ योजना में सुधार स्वागतयोग्य पर …
    • ईरान युद्ध का तीसरा चरण
    • हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत, 2 महीने तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग…
    • न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों में कानून का खौफ खत्म,शराब का सुरूर ऐसा कि थाना प्रभारी से भीड़ गया युवक, VIDEO VIRAL…  
    • छत्तीसगढ़:शिवतराई के जंगल में खौफनाक मंजर, जली बाइक पर मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘नमो घाट’ पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
    राष्ट्रीय

    ‘नमो घाट’ पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी में भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, अपाचे और चिनूक जैसे विमान व हेलीकॉप्टर आसमान में अपना दमखम दिखा रहे हैं. 22 अक्टूबर को शुरू हुए दिवसीय आयोजन में कुल 100 एयरक्राफ्ट शामिल हो रहे हैं. इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक विरासत विमान शामिल है. 

    25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने रोड शो किया. वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी का काफिला पुलिस लाइन से चौकाघाट होते हुए नमो घाट के लिए रवाना हुआ. लोगों में उनका दीदार करने के लिए काफी उत्साह रहा. प्रधानमंत्री ने लोगों के उत्साह को देखकर अपनी कार रुकवाई और बाहर निकल कर हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया.

    एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी की थी. पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था में 11,500 से अधिक जवान तैनात हैं और 200 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रख रहे हैं.

    30 जोन और 50 से अधिक सेक्टर में बांटा गया जिला

    पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एबीपी लाइव को बताया कि एयर शो को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को 30 जोन और 50 से अधिक सेक्टर में बांटा गया. सुरक्षा के मद्देनजर 11,500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई.

    आयोजन के दौरान करीब 50 लाख लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंतजाम किए गए. भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए थाने अथवा पुलिस केंद्र बनाए गए. रविवार को नमो घाट एयर शो का प्रमुख केंद्र रहा. यहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य ने हवाई प्रदर्शन को देखा. 

    12 एयरबेस से विमानों ने भरी उड़ान

    एयर शो में चेन्नई और ग्वालियर समेत देश के 12 एयरबेस से विमानों ने उड़ान भरी. काशी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हवाई प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें लड़ाकू विमानों से लेकर परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों तक की भागीदारी रही.

    एयर शो में राफेल, मिराज-2000, सुखोई, मिग-29 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान शामिल हुए. इनके साथ अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टरों के अलावा सी-295, सी-17 और सी-130 जैसे परिवहन विमानों ने भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. 

    आसमान में दिखी काशी की सांस्कृतिक पहचान

    इस एयर शो में सैन्य विमानों के प्रदर्शन के साथ काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की झलक भी देखने को मिली. आयोजन के दौरान आसमान में महादेव, नटराज, कैलाश, विश्वनाथ, त्रिदेव, वरुणा, हनुमान, ओंकार, भागीरथी, काशी और रुद्र जैसे नामों पर आधारित फॉर्मेशन बनाए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    November 20, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन…

    November 20, 2026

    “सोनिया विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से क्यों मिलती थी?”, ‘कॉम्प्रोमाइज्ड PM’ वाले बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी पर कसा तंज

    November 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.