Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»शराब ले सकती है डायबिटीज के मरीज की जान! एक्सपर्ट से जानें…
    खानपान-सेहत

    शराब ले सकती है डायबिटीज के मरीज की जान! एक्सपर्ट से जानें…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क: आज के समय में मधुमेह (Diabetes) की बीमारी एक महामारी की तरह फैल रही है। ये एक ऐसी बीमारी है जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है। भारत में डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं। आने वाले कुछ साल में इनकी संख्या 15 करोड़ तक पहुंच सकती है। इस बीमारी के कई प्रकार होते है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को अपनी शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा और इंसुलिन का सहारा लेना पड़ता है। इसके साथ-साथ खानपान का भी ध्यान रखना पड़ता है। कुछ लोग ऐसे है जिन्हें डायबिटीज की बीमारी तो है, लेकिन वो शराब का सेवन करते है। डॉक्टरों के अनुसार, शराब पीना उनके लिए बेहद खतरनाक होता है और उनके शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

    कितना खतरनाक है शराब पीना?

    डॉक्टरों के अनुसार, डायबिटीज के मरीज जो शराब का सेवन ज्यादा करते है, उनके लिए ये खतरनाक हो सकता है। शराब का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है, जो शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। जब कोई व्यक्ति शराब पीता है, तो लिवर का ध्यान शुगर कंट्रोल करने के बजाय शराब को मेटाबोलाइज करने में लग जाता है।

    शराब का सेवन हो सकता है जानलेवा

    मरीज के लिए शराब का सेवन करना जानलेवा हो सकता है। क्योंकि जब डायबिटीज का मरीज शराब पीता है तो इससे ब्लड में ग्लूकोज का स्तर अचानक गिर सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है। जिनका शुगर लेवल फ्लक्चुएट होता है, उनके लिए तो शराब पीना जानलेवा साबित हो सकता है। इससे उनकी जान जाने का खतरा बढ़ जाता है।

    लंबे समय से शराब पीने से क्या होगा?

    एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई लंबे समय से शराब का सेवन कर रहा है तो उसकी नसों, आंखों और किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। शुगर के मरीजों के इन ऑर्गन्स पर बुरा असर पड़ने का खतरा पहले ही बहुत ज्यादा होता है, इसलिए अगर वो शराब का सेवन करते है तो उनके लिए ये खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा शराब से डिहाइड्रेशन भी होता है, जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है।

    तेजी से बढ़ और कम हो सकता है शुगर लेवल

    शराब पीने से मधुमेह में मरीजों का शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है और कभी-कभी तेजी से घट भी सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ अल्कोहलिक ड्रिंक्स जैसे बीयर, कॉकटेल या शराब में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, इनका सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ने और कम होने का खतरा होता है। इसलिए डॉक्टरों की सलाह है कि अगर शुगर लेवल बहुत ज्यादा रहता है, तब शराब पीने का रिस्क बिल्कुल न लें।  

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…

    August 9, 2026

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.