Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
    • रायपुर शहर-ग्रामीण क्षेत्रीय सम्मेलन 28 जून को, सेवानिवृत्त विद्युत कर्मियों की समस्याओं पर होगी चर्चा
    • रात भर जागने की आदत बना सकती है बीमार, नींद का है कैंसर से गहरा कनेक्शन
    • पुलिस का बड़ा खुलासा, शादी टालने के लिए की मंगेतर केतन की हत्या, ताकी 3 साल तक मिले समय और प्रेमी से करले शादी
    • खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 
    • जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व TMC पार्षद गिरफ्तार
    • प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…
    • साली से करना चाहता था निकाह, पत्नी ने किया विरोध तो करदी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 
    मुख्य समाचार

    खालिस्तानी आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी, मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली और उत्तराखंड में प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गई है। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक कथित धमकी भरे ईमेल के बाद दोनों राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में खालिस्तान समर्थक आतंकी तत्व जरुरी स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

    मंदिर, सरकारी ऑफिस और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    सूत्रों के मुताबिक, कथित ईमेल में कई मंदिरों, सरकारी ऑफिस, रेलवे स्टेशनों, पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। इसमें कुछ राजनीतिक नेता भी निशाने पर है हालांकि, ईमेल में किए गए दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी गहन जांच कर रही हैं।

    दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर

    अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

    धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू

    सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कथित धमकी भरे ईमेल की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके सोर्स का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    पहले भी मिल चुके हैं ऐसे इनपुट

    यह पहली बार नहीं है जब राजधानी दिल्ली के लिए इस तरह का सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया हो। इससे पहले जनवरी में गणतंत्र दिवस से पहले भी खुफिया एजेंसियों ने संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया था। उस समय आशंका जताई गई थी कि प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठनों और बांग्लादेश स्थित आतंकी समूहों द्वारा नई दिल्ली समेत देश के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है।

    फरवरी में भी मिली थी खुफिया जानकारी

    इसके बाद फरवरी में भी राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक और सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। उस दौरान लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र के आसपास संभावित आतंकी खतरे की जानकारी सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार, उस समय चांदनी चौक स्थित किसी मंदिर को संभावित निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई थी।

    सुरक्षा एजेंसियां रख रही नजर

    खुफिया सूत्रों का कहना है कि लाल किला परिसर और उसके आसपास का इलाका लंबे समय से आतंकवादी संगठनों के संभावित निशाने पर रहा है। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है और अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।खबर अपडेट की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं अनुसंधान केंद्र,प्रकृति के वरदान से ठीक हो रहे देश-विदेश के लोग,’स्वास्थ्य मंदिर’ की कहानी…

    June 27, 2026

    आयकर विभाग का 20.98 करोड का नोटिस देख उड़े होश,मजदूर की बेटी बनी ‘करोड़पति’…

    June 27, 2026

    दिलीप घोष ने लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ दी चेतावनी, कहा- सामाजिक अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    June 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.