Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर
    • 14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी
    • एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
    • देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला
    • तमिलनाडु CM विजय ने की कर्नाटक के मूकांबिका देवी मंदिर में पूजा, भेंट की 1.6 किलो चांदी की तलवार…
    • मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने सीधे कैशियर को निशाना बनाते हुए चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां…
    • सीएम हेल्पलाइन की पहल से गौरीबाई को मिला अंत्योदय राशन कार्ड, शासकीय योजनाओं का रास्ता हुआ आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मामूली बात पर घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और बहू को पीटा
    क्राइम

    मामूली बात पर घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और बहू को पीटा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तीसा -चुराह उपमंडल के गांव थनेला में शराब के नशे में धुत्त 4 लोगों द्वारा घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बहू के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 70 वर्षीय मेला राम पुत्र दास निवासी गांव थनेला द्वारा नागरिक अस्पताल तीसा में पुलिस को दिए बयान में बताया कि 11 जून शाम करीब 7 बजे कि वह अपने घर पर अपनी पत्नी सीलो और बहू केसो देवी के साथ मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर योग सिंह और निहाल सिंह ने शराब के नशे में उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं।

    पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद योग सिंह की पत्नी रीता और बेटा खेम सिंह उर्फ सूरज भी वहां पहुंच गए और वे सभी मिलकर पीड़ित परिवार को अपशब्द कहने लगे। जब मेला राम ने उन्हें गालियां देने से मना किया तो वे चारों आरोपी जबरन उनके घर के अंदर किचन में घुस आए। ​आरोप है कि योग राज ने किचन में रखी लकड़ी उठाई और बुजुर्ग मेला राम की बाईं बाजू पर दे मारी। इसी लकड़ी से उन्होंने बुजुर्ग की पत्नी के सिर पर और बहू केसो देवी के पैर व पीठ पर हमला किया। इसके अलावा बाकी तीनों आरोपियों ने भी पीड़ितों को हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पीटा।

    घायल अवस्था में पीड़ित अस्पताल पहुंचे, जहां मेला राम ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस थाना तीसा ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एस.पी. विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस अब इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेडिकल स्टोर पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने सीधे कैशियर को निशाना बनाते हुए चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां…

    June 13, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा, युवक के पेट में घोंपा चाकू

    June 13, 2026

    प्रयागराज में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बेटे ने की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात,जांच में जुटी पुलिस

    June 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.