Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
    • वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
    • ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय  की सड़क हादसे में चली गई जान 
    • वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
    • सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
    • पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    • लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
    • लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढहा: 2 की मौत, 32 घायल…
    BREKING NEWS

    इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढहा: 2 की मौत, 32 घायल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे । महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का एक पुल ढह गया है। सीएम फडणवीस ने बताया कि, इस घटना में दो लोगों के मौत हो गई और 32 लोग घायल हैं। जबकि छह लोगों को बचा लिया गया है। कई लोगों फंसे होने की आशंका है।

    जानकारी के मुताबिक, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह लोगों को बचा लिया गया है।

    सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया
    इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। NDRF की टीम वहां पहुंच रही है…पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है’।

    इस घटना को लेकर सीएम फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- पुणे जिले के इंदौरी में तलेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुए हादसे की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना के संबंध में मैं संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के लगातार संपर्क में हूं। चूंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए उनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। एनडीआरएफ को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। राहत कार्यों में तत्काल तेजी लाई गई है। अब तक छह लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। 32 लोग घायल हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभागीय आयुक्त खुद घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

    वहीं बचाव अभियान चला रहे एक सदस्य ने बताया, ‘बचाव अभियान जारी है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है। हमें पक्का पता नहीं है, लेकिन संभवतः 20-25 लोग ढहे पुल के मलबे में फंसे हुए हैं।’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें और अग्निशमन विभाग समेत अन्य विशेष इकाइयों के कर्मी घटनास्थल पर हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ रहती है।

    पुल का लोहे वाला हिस्सा ढहा
    बता दें कि, इंद्रायणी नदी पर बने पुल के दो हिस्से है, एक सीमेंट वाला हिस्सा है और दूसरा लोहे वाला हिस्सा था, जो ढह गया है। इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    April 14, 2026

    सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी

    April 14, 2026

    पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.