Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सगाई से नाराज युवक ने महिला मित्र को जबरन खिलाया जहरीला पदार्थ,खुद भी खाया जहर,दोनों अस्पताल में भर्ती…
    क्राइम

    सगाई से नाराज युवक ने महिला मित्र को जबरन खिलाया जहरीला पदार्थ,खुद भी खाया जहर,दोनों अस्पताल में भर्ती…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद में एक युवक द्वारा अपनी महिला मित्र को कथित तौर पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक महिला की दूसरे व्यक्ति से सगाई होने से नाराज था और लगातार उस पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था. पुलिस के अनुसार, महिला के इनकार करने पर आरोपी ने यह गंभीर कदम उठाया और बाद में खुद भी जहर का सेवन कर लिया.

    सगाई टूटवाने का बना रहा था दबाव

    पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और पीड़िता के बीच पिछले आठ वर्षों से दोस्ती थी. जनवरी माह में महिला की सगाई किसी अन्य व्यक्ति से तय होने के बाद उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी. इससे नाराज होकर आरोपी युवक महिला पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था. जब महिला ने साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया.

    हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गया आरोपी

    घटना के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, तो आरोपी युवक खुद उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. पुलिस ने बताया कि महिला को जहर देने के दौरान उसने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

    महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

    पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान नोएडा निवासी मोनू भाटी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    पुलवल जिले की रहने वाली पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें जहरीले पदार्थ की प्रकृति और घटना की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    7 हजार रुपए के लिए भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, इलाके में मची सनसनी

    July 14, 2026

    बड़ी बेटी बाहर ढूंढती रही और अंदर मां ने तीनों बहनों को दे दिया जहर…

    July 14, 2026

    मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.