Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
    • कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
    • छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
    • सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान
    • सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
    • साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में जीता बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब
    मनोरंजन

    अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में जीता बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के ‘एवरग्रीन’ अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनकी मच अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedaar) ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। प्रतिष्ठित एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स (Asian Academy Creative Awards) में ‘सूबेदार’ ने भारत के लिए ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी के लिए अनिल कपूर को ‘बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल’ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

    अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर क्या किया पोस्ट?

    अनिल कपूर ने इस बड़ी उपलब्धि और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के बाद सोशल मीडिया पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट का एक पल शेयर किया है। उन्होंने इसे अपने करियर का मील का पत्थर बताया है।

    अनिल कपूर ने भावुक होते हुए लिखा, “यह मेरे सफर का एक बहुत ही खास पल है। एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘सूबेदार’ के लिए बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल के लिए नॉमिनेट होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। पूरी टीम और फिल्म को सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रगुजार हूं।”

    इसके साथ ही अनिल कपूर ने फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी को भी खास बधाई दी, जिन्हें ‘बेस्ट डायरेक्शन (फीचर फिल्म)’ कैटेगरी में पुरस्कार मिला है। अनिल ने लिखा, “सुरेश, यह उपलब्धि मेरे लिए और भी ज्यादा मायने रखती है क्योंकि इस फिल्म को बनाने में हमने जो सफर तय किया है, वह बहुत बड़ा और यादों से भरा रहा है।”

    क्या है ‘सूबेदार’ की कहानी?

    सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूबेदार’ मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रिटायर्ड सैनिक अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) की कहानी है। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद अर्जुन आम जिंदगी और समाज के ढर्रे में ढलने के लिए संघर्ष करता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब उसका सामना इलाके में फैले भ्रष्टाचार और अपराध से होता है। अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ बिगड़ते रिश्तों और परिवार पर मंडराते खतरे के बीच अर्जुन अपने अपनों की रक्षा के लिए अपनी मिलिट्री ट्रेनिंग का इस्तेमाल करता है। फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा खुशबू सुंदर, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैजल मलिक ने भी अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।

    कहां होगा फाइनल मुकाबला?

    वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स द्वारा घोषित 335 नेशनल विजेताओं में जैकी चैन की फिल्में और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ प्रमुख रूप से शामिल रहीं। ‘सूबेदार’ जहां भारत के लिए बेस्ट फीचर फिल्म बनी, वहीं चीनी मेनलैंड के लिए ‘द शैडोज एज’ ने यह अवॉर्ड जीता। यह प्रतियोगिता 39 कैटेगरी में 18 देशों का प्रतिनिधित्व करेगी। नेशनल राउंड जीतने के बाद अब ये सभी विजेता इंटरनेशनल राउंड में कदम रखेंगे। ग्रैंड विजेताओं का अंतिम ऐलान दिसंबर में सिंगापुर के प्रतिष्ठित कैपिटल थिएटर में गाला अवार्ड्स फाइनल के दौरान किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘कमाल कर दिया पायलट जी…’, Salman Khan-रणवीर सिंह समेत सितारों ने कैप्टन Smit Machchhar के जज्बे को किया सलाम

    October 3, 2026

    Drishyam 3 : अजय देवगन की दृश्यम 3 ने ओपनिंग पर किया कमाल, पहले दिन ही 95 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

    October 3, 2026

    अजय देवगन की फिल्म “दृश्यम 3” सिनेमाघरों में हुई रिलीज, किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें रिव्यू

    October 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.