Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
    • कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
    • छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
    • सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान
    • सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
    • साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Drishyam 3 : अजय देवगन की दृश्यम 3 ने ओपनिंग पर किया कमाल, पहले दिन ही 95 करोड़ पहुंचा कलेक्शन
    मनोरंजन

    Drishyam 3 : अजय देवगन की दृश्यम 3 ने ओपनिंग पर किया कमाल, पहले दिन ही 95 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 (Drishyam 3) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी, फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान उठाया है जिसने भारतीय सिनेमा के पिछले कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त होने के नाते दर्शकों में इसका जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आइये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन…

    ओपनिग पर कितना किया दृश्यम 3 ने कलेक्शन?

    Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने शुक्रवार को भारत भर में करीब 15,735 शोज के साथ धमाकेदार शुरुआत की। ‘दृश्यम 3’ ने अपने ओपनिंग पर ही दिन देश में 66.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त नेट कलेक्शन कर लिया है, जो कि एक दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला ऐतिहासिक माइलस्टोन है। वहीं, बड़े मेट्रो शहरों में शाम और रात के शोज में थिएटर ऑक्यूपेंसी 87% से 90% तक दर्ज की गई। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95 करोड़ पार

    ओवरसीज मार्केट में भी विजय सालगांवकर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। विदेश में फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया है। घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले ही दिन 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार को यह फिल्म बेहद आसानी से दुनिया भर में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर 150 करोड़ की तरफ कदम बढ़ाएगी और जल्द अपना बजट पूरा कर मुनाफा कमाएंगी।

    वहीं, फिल्म ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है। 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। इतना ही नहीं, पहले दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर इसके शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

    सैकनिल्क के अनुसार, ‘पठान’ ने पहले दिन हिंदी, तमिल और तेलुगु सब मिलाकर 57 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि इसका हिंदी कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। ‘डंकी’ ने पहले दिन 29.20 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) किया था, जिसे अब अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ दिया है।

    क्यों ‘दृश्यम 3’ का लोगों में है क्रेज

    यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है, जहां विजय सालगांवकर (अजय देवगन) अपनी फैमिली को बचाने के लिए आखिरी कानूनी और दिमागी लड़ाई लड़ता नजर आता है। इस बार उसके सामने केवल पुरानी मीरा देशमुख (तब्बू) ही नहीं, बल्कि नए एसपी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में जयदीप अहलावत और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में प्रकाश राज जैसे धाकड़ कलाकार भी हैं। इस कड़े मुकाबले और माइंड-गेम ने दर्शकों को सिनेमाघरों में तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘कमाल कर दिया पायलट जी…’, Salman Khan-रणवीर सिंह समेत सितारों ने कैप्टन Smit Machchhar के जज्बे को किया सलाम

    October 3, 2026

    अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में जीता बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब

    October 2, 2026

    अजय देवगन की फिल्म “दृश्यम 3” सिनेमाघरों में हुई रिलीज, किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें रिव्यू

    October 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.