Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    • छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार
    • लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल
    • सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़-बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय
    • कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Shilpa Shetty, फिल्मों के अलावा इन तरीकों से करती हैं मोटी कमाई
    मनोरंजन

    Shilpa Shetty, फिल्मों के अलावा इन तरीकों से करती हैं मोटी कमाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज यानी 8 जून को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस शिल्पा आज सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन और निवेशक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। आलीशान घर, लग्जरी कारें और कई सफल बिजनेस वेंचर्स की बदौलत उन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ और कमाई के प्रमुख स्रोतों के बारे में।

    कितनी है शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपये बताई जाती है। फिल्मों और टीवी के अलावा उनके कई बिजनेस और निवेश भी उनकी कमाई का बड़ा जरिया हैं।

    लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन

    शिल्पा शेट्टी को लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कारों का बेहद शौक है। उनके शानदार कार कलेक्शन में कई करोड़ों रुपये की गाड़ियां शामिल हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं। एक्ट्रेस के गैराज में फेरारी पोर्टोफिनो M, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, बीएमडब्ल्यू i8, मर्सिडीज-मेबैक GLS 600, लोटस एलेत्रे, मर्सिडीज-AMG G63, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और पोर्श कायेन GTS जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं। इन सभी लग्जरी वाहनों की कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जाती है, जिससे साफ है कि शिल्पा सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि अपने शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं

    100 करोड़ से ज्यादा कीमत का आलीशान बंगला

    मुंबई के जुहू इलाके में शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ ‘किनारा’ नाम के आलीशान बंगले में रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा उनके पास दुबई और यूनाइटेड किंगडम में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स मौजूद हैं, जो उनकी रियल एस्टेट संपत्ति को और मजबूत बनाते हैं।

    बिजनेस और निवेश से होती है मोटी कमाई

    शिल्पा शेट्टी सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय एंजेल इन्वेस्टर भी हैं। उन्होंने कई स्टार्टअप्स और उभरते ब्रांड्स में निवेश किया हुआ है। वह हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी की को-ओनर हैं। इसके अलावा उनका नाम कई लोकप्रिय कंज्यूमर ब्रांड्स में निवेशकों की सूची में भी शामिल है।

    ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

    शिल्पा शेट्टी की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। यही वजह है कि बड़े-बड़े ब्रांड उन्हें अपने विज्ञापनों का चेहरा बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक विज्ञापन या ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत मौजूदगी है, जहां से उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है।

    टीवी रियलिटी शोज से भी होती है बड़ी कमाई

    फिल्मों के अलावा शिल्पा टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-माना चेहरा हैं। वह कई लोकप्रिय रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। ‘सुपर डांसर’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे शो में उनकी मौजूदगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन कार्यक्रमों से भी उन्हें मोटी फीस मिलती है।

    VFX स्टूडियो और फैशन ब्रांड की मालकिन

    शिल्पा शेट्टी का अपना VFX स्टूडियो SPS Studio भी है, जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपये का निवेश किया हुआ है। यह स्टूडियो विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल कंटेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करता है। इसके अलावा उनका खुद का फैशन ब्रांड Dream SS भी है, जो उनके बिजनेस पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.