Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»बाल और रूसी से हैं परेशान?, धतूरा से दूर करें गंभीर बीमारियां!
    खानपान-सेहत

    बाल और रूसी से हैं परेशान?, धतूरा से दूर करें गंभीर बीमारियां!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज भी लोग गंभीर बीमारियों में आयुर्वेदिक उपायों पर भरोसा करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज मौजूद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा पौधा भी है, जिसे देख कर शायद ही कोई इसे औषधि समझे धतूरा. यह सामान्य दिखने वाला पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए चमत्कारिक फायदे रखता है. इसमें मौजूद अनेक पोषक तत्व शरीर को कई रोगों से बचाने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं.

    वैसे हमारे देश में ऐसे कई औषधीय पेड़-पौधे, जड़ी-बूटियां और घास-फूस पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इनमें से एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है धतूरा, जिसके फल, फूल, पत्ते और जड़ आयुर्वेद में विशेष महत्व रखते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, धतूरे का सही मात्रा और विधि से उपयोग करने पर यह कई रोगों में लाभकारी साबित होता है. यह पौधा प्राकृतिक रूप से हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में, जैसे खेतों के आसपास, खाली ज़मीन और सड़कों के किनारे, आसानी से पाया जाता है और मानव स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

    जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने बताया कि धतूरा एक औषधीय पौधा है और इसका हर एक भाग हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में ट्रोपेन एल्कलॉइड, स्कोपोलामाइन, एट्रोपिन, टैनिन, एनिसोडामाइन, मेटेलोइडिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी माने जाते हैं. इनके सेवन से यह हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है.

    गठिया की समस्या में धतूरा बहुत फायदेमंद है. गठिया के दर्द को कम करने के लिए धतूरा के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. धतूरा के तेल की तासीर काफी गर्म होती है, जिससे गठिया में आराम मिलता है. आप धतूरा के तेल और अरंडी के तेल को मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं. इससे दर्द में काफी राहत मिलती है.

    बालों के झड़ने और रूसी की समस्या में धतूरा बेहद फायदेमंद है. अगर आप बालों के झड़ने या रूसी से परेशान हैं, तो धतूरे के फल का रस बालों में लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर बालों को धो लें. कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे और रूसी की समस्या भी दूर होगी. तो देर किस बात की आज से ही बालों की समस्याओं से बचने के लिए धतूरे का इस्तेमाल शुरू करें.

    बवासीर की समस्या में भी धतूरा फायदेमंद है. इसके लिए धतूरे के फूल और पत्तों को जलाकर उत्पन्न धुएं से बवासीर के मस्सों की सिकाई करें. इससे न केवल दर्द में आराम मिलता है, बल्कि प्रभावित स्थान पर हुए घाव में पनपने वाले बैक्टीरिया से भी बचाव होता है.

    पाचन की समस्या में धतूरा बेहद फायदेमंद है. धतूरे के बीज और पत्ते पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यदि किसी व्यक्ति को कब्ज, गैस, अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो उन्हें धतूरे के पत्तों और बीजों का सेवन करना चाहिए. इससे पाचन जल्दी और प्रभावी रूप से सुधरता है.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.