Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    • थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    • छत्तीसगढ़ :NEET-UG 2026 काउंसिलिंग: प्रथम चरण के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और जरूरी तारीखें…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा नेता दंपती पर किया हमला,  हवाई फायर कर भगाया
    मुख्य समाचार

    हथियारबंद बदमाशों ने भाजपा नेता दंपती पर किया हमला,  हवाई फायर कर भगाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरनाला: बरनाला शहर में एक चिंताजनक और दिल दहला देने वाली घटना उस समय सामने आई जब गत रात्रि लगभग 11:30 बजे 3 हथियारबंद बदमाशों ने नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग नीटा तथा उनकी धर्मपत्नी एवं भाजपा प्रत्याशी ममता गर्ग पर लूटपाट की नीयत से अनाज मंडी रोड पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि नरेंद्र गर्ग नीटा ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और हवाई फायर कर बदमाशों को मौके से भगा दिया।

    नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग नीटा ने बताया कि वह गत रात्रि अपनी फैमिली के साथ एक सामाजिक समागम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अनाज मंडी रोड पर गली नंबर 9 के समीप पहुंचे, तभी अचानक पीछे से किसी ने बड़ी ऊंची और तेज आवाज में उन्हें पुकारा। आवाज सुनकर नीटा ने अपनी गाड़ी रोक ली। इतने में बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास आ गए। इन तीनों के हाथों में तलवारें और अन्य तेजधार हथियार थे। बदमाशों ने गली को चारों तरफ से घेर लिया और एक बहाना बनाते हुए कहने लगे कि तुम्हारी कार ने हमें टक्कर मारी है। नीटा ने शांत स्वर में जवाब दिया कि जब आप वहां थे ही नहीं तो टक्कर कैसी, लेकिन बदमाश इस जवाब से और भी उग्र हो गए।

    इसके बाद बदमाशों ने अपना असली इरादा जाहिर करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि “जो कुछ भी पहना है, सब हमारे हवाले कर दो।” यह सुनते ही नरेंद्र गर्ग नीटा ने बिना घबराए तत्काल अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। रिवाल्वर देखते ही तीनों बदमाश बुरी तरह घबरा गए और अनाज मंडी रोड की तरफ भागने लगे। नीटा ने उनके पीछे हवाई फायर भी किया, जिससे बदमाश और तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के तत्काल बाद नरेंद्र गर्ग नीटा ने रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.