Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
    • मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
    • शिक्षक विपिन यादव का वीडियो वायरल, कहा की खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000
    • “इकलौते बचे बेटे को बदनाम मत करो”, आंचल के आरोपों पर भावुक हुआ सक्षम का परिवार
    • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली से तमिलनाडु तक सेना का पहरा, हेलीकॉप्टर से पेपर भेजने की मॉक ड्रिल पूरी
    राष्ट्रीय

    दिल्ली से तमिलनाडु तक सेना का पहरा, हेलीकॉप्टर से पेपर भेजने की मॉक ड्रिल पूरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मदुरै:

    नीट-यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा की जिम्मेदारी सेना को सौंपी गई है. ऐसे में परीक्षा के प्रश्न पत्र भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स से देश के 18 शहरों में भेजे जाएंगे. इसके लिए दिल्ली से तमिलनाडु तक तैयारियां हो चुकी हैं. प्रश्न-पत्रों को सबसे पहले हवाई जहाज के जरिए देश की राजधानी दिल्ली से मदुरै लाया जाएगा. इसके बाद मदुरै से तिरुनेलवेली तक प्रश्न पत्र सेना के हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे. इसके लिए सेना ने मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पेपर भेजने की मॉक ड्रिल की है. जिसमें एक हेलीकॉप्टर प्रश्न पत्र लेकर मदुरै से तिरुनेलवेली तक गया. 

    तमिलनाडु में कड़ी सुरक्षा के बीच आएगा पेपर

    नीट यूजी का पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से तमिलनाडु तक आएगा. मदुरै में सुरक्षा कड़ी रहेगी. यहां से पेपर को तिरुनेलवेली भेजा जाएगा. जिसके लिए आर्म्ड रिजर्व ग्राउंड पर ट्रॉयल की गई है. इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा इंतजामों को परखना और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को जांचना था. ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से तुरंत निपटा जाए.

    NEET की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है. परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए इस बार प्रश्न-पत्रों को हेलीकॉप्टर के जरिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की गई है. नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस बार सरकार ने हर तरह से निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से किया सम्मानित

    June 16, 2026

    केंद्र सरकार ने दवाओं से जुड़े नियमों में किया बदलाव, बिना पर्ची के नहीं मिलेगी सिरप

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.