Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारत पहुंची अपाचे की पहली खेप, सेना के पास अब 25 हेलीकॉप्टर
    BREKING NEWS

    भारत पहुंची अपाचे की पहली खेप, सेना के पास अब 25 हेलीकॉप्टर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । अपाचे हेलीकॉप्टर का पहला बैच भारत पहुंच चुका है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। अमेरिका से आए ये अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होने वाले हैं। इन्हें जोधपुर में तैनात किया जाएगा।

    अपाचे हेलीकॉप्टर की गिनती एडवांस कॉम्बेट हेलीकॉप्टरों में होती है। इससे भारतीय सेना की मजबूती में चार चांद लग गए हैं। सेना ने भी अपाचे की एंट्री पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

    सेना ने शेयर की तस्वीर
    भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय सेना में शामिल हुए अपाचे। यह सेना के लिए ऐतिहासिक पल है। अपाचे हेलीकॉप्टर का पहला बैच भारत पहुंच चुका है। इससे भारतीय सेना की ऑपरेशनल क्षमताओं में इजाफा होगा।”

    सेना के पास हुए 25 हेलीकॉप्टर
    अपाचे हेलीकॉप्टर का पहला बैच 15 महीनों की देरी के बाद मिला है। अमेरिकी कंपनी बोइंग ने यह हेलीकॉप्टर तैयार किए हैं। भारत ने बोइंग को 2020 में 6 अपाचे हेलीकॉप्टर का ऑर्डर दिया था, जिनकी डिलीवरी पिछले साल ही होनी थी। पहली खेप में अमेरिका से 3 अपाचे हेलीकॉप्टर भारत पहुंचे हैं। भारतीय सेना में पहले से 22 अपाचे हेलीकॉप्टर हैं, जिनके साथ ही अपाचे हेलीकॉप्टर की संख्या 25 हो गई है।

    अपाचे की खासियत
    अपाचे हेलीकॉप्टर रात में भी दुश्मन पर भारी पड़ सकते हैं। इनमें नाइट विजन के साथ थर्मल सेंसर लगा है, जो रात के अंधेरे में दुश्मन पर सटीक वार करने में सक्षम है। यह हेलीकॉप्टर 60 सेकेंड में 128 मूविंग टार्गेट्स को पहचानकर उन्हें नष्ट कर सकता है।

    अपाचे की गिनती दुनिया के सबसे एडवांस अटैक हेलीकॉप्टरों में की जाती है। भारत के अलावा अपाचे हेलीकॉप्टर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इजरायल और मिस्त्र की सेना का भी अहम हिस्सा हैं।

    अपाचे हेलीकॉप्टर अपनी 30mm M230 चेन गन से 625 राउंड्स प्रति मिनट की रफ्तार से फायरिंग करता है। इसमें हाइड्रा 70 रॉकेट और AGM-114 हेलफायर मिसाइल सिस्टम भी लगा है। अपाचे हेलीकॉप्टर मल्टी टारगेटिंग क्षमता से लैस है, जो 1 मिनट में 16 लक्ष्यों को साधने की ताकत रखता है।

    अपाचे हेलीकॉप्टर 280-365 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हैं। वहीं, 10,433 किलोग्राम के वजन वाले यह विमान एक बार उड़ान भरने के बाद लगभग तीन से साढ़े तीन घंटे तक हवा में रह सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…

    July 23, 2026

    रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी

    July 23, 2026

    PM मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाले फैसले की राजनाथ सिंह ने की तारीफ

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.