Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज रायपुर में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण…
    • पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…
    • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुशांत राजपूत का केस सुलझाने वाली IPS नूपुर प्रसाद को मिला राष्ट्रपति पदक…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी
    • सहारनपुर में ITBP के DIG की मौत:मसूरी से ट्रेनिंग करके लौट रहे थे…
    • भारत-पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहा था बंगाल का असाफुल मलिक, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार…
    • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में हुए मुख्य समारोह से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल रहे दूर…
    • क्या है सप्त सिंधु, जिससे पीएम नरेंद्र मोदी ने ली सप्त शक्ति की प्रेरणा; पूरा अर्थ समझ लीजिए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारत-पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहा था बंगाल का असाफुल मलिक, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार…
    BREKING NEWS

    भारत-पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहा था बंगाल का असाफुल मलिक, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के रहने वाले 25 वर्षीय आसफुल मलिक को जिगानी इलाके से हिरासत में लिया है। आसफुल मलिक को आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और संदिग्ध ऑनलाइन संपर्कों के आरोप में हिरासत में लिया है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ (TTP) के एक सदस्य के लगातार संपर्क में था। वह अफगानिस्तान जाकर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ने और भारत में जवाबी हमलों की साजिश रच रहा था।

    आरोपी आसफुल मलिक पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नौपारा गांव का मूल निवासी है। वह वर्तमान में बेंगलुरु के जिगानी में एपीसी सर्कल के पास रहता था और दिसंबर 2025 से जिगानी औद्योगिक क्षेत्र में टाटा एडवांस्ड लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।

    पूछताछ में कबूलनामा

    पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी आसफुल मलिक ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान में सेना द्वारा वहां के नागरिकों और मस्जिदों पर कथित अत्याचारों से बेहद नाराज था। इसके साथ ही उसने इजरायल-फलिस्तीन मुद्दे पर पाकिस्तान के रुख को लेकर भी अपनी कड़ी असंतोष व्यक्त की।

    जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को कट्टरपंथी विचारधारा से उकसाया (ब्रेनवॉश) जा रहा था। उसे इस बात के लिए तैयार किया जा रहा था कि यदि भारत में मुसलमानों के सामने कोई भी कठिनाई या चुनौती आए, तो वह तुरंत इसके खिलाफ हिंसक जवाबी कार्रवाई करे।

    अफगानिस्तान के इमरान हैदर नामक युवक से किया संपर्क

    पुलिस का दावा है कि मल्लिक ने कथित तौर पर फेसबुक पर अफगानिस्तान के इमरान हैदर नामक युवक से संपर्क स्थापित किया था, जिसके बारे में माना जाता है कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है।

    आरोप है कि मल्लिक ने अफगानिस्तान जाने के लिए इमरान हैदर से मदद मांगी थी और वीजा के लिए आवेदन किया था। हालांकि, मल्लिक ने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी और परिवार की देखभाल की जरूरत के कारण उसने बाद में यह योजना छोड़ दी।

    फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन से बरामद चैट, वॉयस रिकॉर्डिंग और अन्य सामग्री की जांच कर रही है ताकि उसके कथित संबंधों की सीमा का पता लगाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुशांत राजपूत का केस सुलझाने वाली IPS नूपुर प्रसाद को मिला राष्ट्रपति पदक…

    August 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी

    August 15, 2026

    सहारनपुर में ITBP के DIG की मौत:मसूरी से ट्रेनिंग करके लौट रहे थे…

    August 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.