Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»असम CM की पत्नी के पास मुस्लिम देशों के पासपोर्ट, पवन खेड़ा का बड़ा अटैक, हिमंत ने दिया जवाब
    मुख्य समाचार

    असम CM की पत्नी के पास मुस्लिम देशों के पासपोर्ट, पवन खेड़ा का बड़ा अटैक, हिमंत ने दिया जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा बम फोड़ा है। कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में पवन खेड़ा ने इन पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी दिखाईं। कांग्रेस नेता के आरोप पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। सरमा ने कहा है कि कांग्रेस की तरफ से लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा है कि मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी, दोनों तरह के मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे। उनके लापरवाह और मानहानिकारक बयानों के लिए उन्हें पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा।


    कांग्रेस के आरोपों पर भड़के सरमा

    असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम की जनता ऐसे दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी। हम पूरी तरह से केंद्रित, दृढ़ निश्चयी और जनता से 100 से अधिक सीटों का निर्णायक जनादेश हासिल करने के प्रति आश्वस्त हैं। सरमा ने कांग्रेस द्वारा प्रेस कांफ्रेस में दर्शायी गई फोटो कॉपी में तुत्रियों का उल्लेख किया है और लिखा है कि उपनाम बेमेल है। दरअसल पवन खेड़ा रविवार को नई दिल्ली में ऐसे वक्त पर हिमंता बिस्वा सरमा पर बम फोड़ा था जब असम में राहुल गांधी की सभाएं चल रही थी। पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में हिमंता बिस्वा सरमा ने अपना पैसा शेल कंपनियां बनाकर Wyoming में रखा है। Wyoming ही क्यों? क्योंकि यहां टैक्स नहीं लगता है। ये एक प्रसिद्ध जगह है, जहां लोगों की प्रॉपर्टी को छिपाकर रखा जाता है। पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि क्या चुनाव आयोग और सरकार एक्शन लेगी। दरअसल हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा एक बिजनेसवूमेन हैं।

    पवन खेड़ा ने खड़े किए थे सवाल

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसके बाद बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सवाल हैं हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी को 3 पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या आप कोई अपराधी हैं? कहीं हिमंत के पास भी ऐसे ही और पासपोर्ट हैं? क्या इनकी तैयारी- चुनाव हारने के बाद फरार होने की है? पवन खेड़ा ने पूछा था कि गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें। क्या वो SIT बैठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?

    ‘चूं’ नहीं कर सकते हैं सरमा: राहुल

    एक तरफ जहां पवन खेड़ा ने दिल्ली में आरोप लगाए थे। तो वहीं असम में राहुल गांधी ने सरमा को निशाने पर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं। राहुल गांधी ने गोलाघाट की सभा में कहा कि असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे के बिना ‘चूं’ नहीं कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हिमंता, अडानी। ये सभी बिजनेस पार्टनर हैं, जो मिलकर असम को लूटने का काम कर रहे हैं। लेकिन ये लोग याद रखें- कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ इन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी, ये तो हिमंता बिस्वा सरमा ही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.