अजब गजब
बेटी की शादी में मां ने ‘Shararat’ गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, मेहमानों की नजरें ही नहीं हटीं!

बेटी की शादी का माहौल उस वक्त और भी खास बन गया जब मां ने ‘Shararat’ गाने पर स्टेज संभाल लिया. जैसे ही म्यूजिक बजा, मां ने ऐसे जबरदस्त ठुमके लगाए कि पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा. मेहमान भी खुद को रोक नहीं पाए और डांस फ्लोर पर उतर आए। मां का ये एनर्जी से भरपूर डांस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.



