Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Breaking News : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा
    • जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के गाला राउंड में देशभर से चयनित 52 कंटेस्टेंट्स ने रैंप पर दिखाया अपना हुनर…
    • रायपुर में 459 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बस के जरिए लाते थे खेप…
    • छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…
    • अमरोहा में तीन सगी बहनों द्वारा एक ही युवक से शादी करने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में…
    • रायपुर: हॉट-लाइन तकनीक से चालू रेलवे ट्रैक के ऊपर खींची गई 220 केवी लाइन
    • CWG 2026 में हाथ मिला सकेंगे भारत-पाकिस्तान के एथलीट, लेकिन तोहफे लेने पर लगा बैन
    • बुध और शनि करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन 6 राशियों पर पड़ेगा असर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»CWG 2026 में हाथ मिला सकेंगे भारत-पाकिस्तान के एथलीट, लेकिन तोहफे लेने पर लगा बैन
    खेल

    CWG 2026 में हाथ मिला सकेंगे भारत-पाकिस्तान के एथलीट, लेकिन तोहफे लेने पर लगा बैन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत और पाकिस्‍तान के बीच सियासी तनाव के चलते लंबे समय से क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाए हैं। इसी बीच रिपोर्ट आ रही है कि ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 के दौरान भारतीय एथलीट खुद तय कर सकते हैं कि वे पाकिस्तानी एथलीटों से हाथ मिलाएंगे या फिर नमस्ते करेंगे। बताया जा रहा है कि भारतीय लॉन बॉल अधिकारियों ने खिलाड़ियों से कहा है कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि पड़ोसी देश के खिलाड़ियों से तोहफे लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    भारतीय खेल अधिकारियों ने गिफ्ट लेने से किया मना

    टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के दल ज्‍यादातर ग्लासगो के जोन-बेस्ड रहने के सिस्टम के तहत एक ही होटल में रुकेंगे, न कि पारंपरिक एथलीट विलेज में रुकेंगे। इसलिए गेम्स के दौरान दोनों देशों के एथलीटों के बीच बातचीत होना जरूरी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ग्लासगो में भारतीय खेल अधिकारियों ने अपने दल के साथ इस मुद्दे पर चर्चा भी की है। हालांकि पाकिस्तानी एथलीटों से गिफ्ट लेने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया गया है।

    रिपोर्ट की मानें तो हाथ मिलाने और नमस्ते करने का फैसला एथलीटों और कुछ मामलों में उनके अपने नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (NSF) की गाइडेंस पर छोड़ दिया गया है। इस मामले पर अधिकारियों ने कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किए हैं।

    एक ही होटल में रुके नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम

    बता दें कि एथलेटिक्स में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के मौजूदा कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स चैंपियन अरशद नदीम अपने कॉम्पिटिशन से पहले जोन-3 में एक ही होटल में ठहरे हुए हैं, जिससे दोनों के बीच बातचीत की संभावना है। हालांकि, अलग-अलग खेलों ने अलग-अलग तरीके अपनाए हैं। लॉन बॉल अधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों से कहा है कि पाकिस्तानी एथलीटों से हाथ मिलाने, हाई-फाइव करने या नमस्ते करने में कोई परेशानी नहीं है।

    जूनियर हॉकी टीमों ने किया था हाईफाइव

    दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय सियासी तनाव बना हुआ है। इसकी वजह से इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट की बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। अब भारत-पाक क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ मल्टीनेशनल इवेंट्स में भिड़ते हैं। क्रिकेट में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एशिया कप से हाथ मिलाने से भी परहेज किया है। इसके उलट दोनों देशों की जूनियर हॉकी टीमों ने अपने सुल्तान ऑफ़ जोहोर कप मैच के बाद हाईफाइव किए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच फिर होगी गोल्ड की जंग! कब-कहां होगा मुकाबला?

    July 25, 2026

    एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री

    July 24, 2026

    भारत का पहला मेडल पक्का, बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.