Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारत का पहला मेडल पक्का, बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं
    खेल

    भारत का पहला मेडल पक्का, बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने अभियान का आगाज कर दिया है. 124 सदस्यों वाली भारतीय टीम का लक्ष्य है कि वे काफी कम किए गए कॉम्पिटिशन प्रोग्राम का पूरा फायदा उठाएं. भारत का अभियान शेड्यूल में शामिल दो बॉल्स मैचों के साथ शुरू होगा. ये मैच ग्लासगो 2026 में भारतीय टीम के लिए शुरुआती मुकाबले होंगे, जबकि चार साल में होने वाले इस इवेंट की आधिकारिक शुरुआत दिन में बाद में ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी. 2022 के एडिशन में यादगार मेडल-विनिंग परफॉर्मेंस के साथ इतिहास रचने के बाद, भारतीय लॉन बॉल्स टीम ग्लासगो, स्कॉटलैंड जा रही है. वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं.

    सेमीफाइनल में टाफाकी से होगा सामना

    भारतीय स्टार महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन जिन्होंने ओलंपिक में भी पदक को अपने नाम किया है उनका कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में अब सामना टुवालू की टाफाकी से होगा। महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगिरी का यह सेमीफाइनल मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा, जिसमें सभी को लवलीना के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जरूर है जिसमें यदि वह ऐसा करने में कामयाब होती हैं तो फिर कम से कम सिल्वर मेडल जीतने की हकदार जरूर हो जाएंगी।

    भारतीय दल से इस बार बेहतर प्रदर्शन की है उम्मीद

    इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 10 खेलों के इवेंट्स को आयोजन किया जा रहा है और इसी वजह से मेडल इवेंट भी काम कम हो गए हैं। भारतीय दल के सामने पदकों की संख्या को बढ़ाना एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए 125 एथलीट्स का दल भारत से गया है जो अलग-अलग खेलों के इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी से पहले दो लॉन बॉल्स मैचों के साथ भारतीय अभियान की शुरुआत होगी तो वहीं। भारतीय दल आठ ऐसे खेलों में हिस्सा लेगा जो आम एथलीटों के लिए हैं इसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, बॉल्स और स्विमिंग शामिल हैं।

    नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू पर अब सभी की नजरें

    लवलीना बोरगोहेन का पदक पक्का होने के साथ अब सभी की नजरें स्टार भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा के अलावा वेटलिफ्टिंग में कमाल दिखाने वाली मीराबाई चानू पर रहने वाली हैं, जिनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है। पिछली बार भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स जो बर्मिंघम में हुए थे उसमें कुल 61 मेडल जीते थे, जिसमें 22 गोल्ड मेडल शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन पर हुई पैसों की बारिश, हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    इंग्लैंड से हार के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा, खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठाए सवालल

    July 20, 2026

     स्पेन वर्ल्ड कप चैंपियन, 106 वें मिनट में फेरान टॉरेस ने किया गोल

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.