Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»दूसरे दिन रोमांचक हुआ ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मुकाबला, कंगारू ड्राइविंग सीट पर
    खेल

    दूसरे दिन रोमांचक हुआ ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मुकाबला, कंगारू ड्राइविंग सीट पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा  रहे World Test Championship 2025 के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन की समाप्ति पर मैच खासा रोमांचक हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में  8 विकेट पर 144 रन बना  लिए थे. तब मिचेल स्टॉर्क 16 और नॉथन लॉयन 1 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. इस तरह पहली पारी के अति बहुमूल्य 74 रन को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त फिलहाल 218 रन की हो गई है.   दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 74 रन की अहम बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में कंगारुओं की शुरुआत अच्छी नहीं रही. और उस्मान ख्वाजा (6) के सस्ते में लौटने के बाद से लेकर उसके  विकेट नियमित अंतराल पर गिरते ही रहे. शीर्ष-6 में से चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. हालात बहुत खराब हो रहे थे, तो  इस समय विकेटकीपर एलेक्स कैरी (43) ने एक उपोयगी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को दो सौ से पार सुनिश्चित कर दिया. पुछल्ले मिचेल स्टॉर्क (नाबाद 16) ने अच्छा सहारा दिया. और इनकी कोशिशों से ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन की समाप्ति पर 8 विकेट पर 144 रन बनाने में  सफल रही. रबाडा और लुंगी एंगिडी अभी तक दूसरी पारी में 3 विकेट ले चुके हैं.

    इससे पहले कंगारुओं ने लंच के करीब एक घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 138 रनों पर समेटते हुए 74 रन की बहुत ही अहम बढ़त हासिल कर ली. दक्षिण अफ्रीका ने अपने मंगलवार के स्कोर 4 विकेट पर 43 रन से आगे खेलना शुरू किया. और यहां से कप्तान टेंबा बावुमा (36) और डेविड बेडिंघम (45) स्कोर को 95 रन तक खींचकर ले गए. जब लगा कि दोनों पड़ी पारियां खेलने जा रहे हैं, तब कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने कप्तान बवुमा को आउट कर दिन का पहला विकेट लिया, तो फिर यहां से कमिंस का कहर शुरू हो गया. थोड़ी ही देर बाद उन्होंने बेडिमंघम को भी चलता किया, तो यहां से हालात आयाराम-गयाराम जैसे हो गए. पारी का समापन भी कमिंस ने ही रबाडा को आउट करने के साथ ही अपने छठे विकेट के साथ किया. दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 138 रन पर सिमट गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 74 रन की बहुत ही अहम बढ़त हासिल कर ली, जो बहुत ही निर्णायक साबित हो सकती है.  कमिंस के बाद स्टार्क ने दो और हेजलवुड ने 1 विकेट लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.