मेष आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी से बुलावा आ सकता है, जहां आपको बेहतर सैलरी मिलेगी। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, इसलिए आप बाहर के खानपान से थोड़ा परहेज रखें। किसी कानूनी मामले को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। वृषभ आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं, जिसके लिए आपकी मेहनत अधिक रहेगी।…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर । पुलिस की सख्ती के दावों के बाद भी बदमाशों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी आरक्षक की कार को स्कूटी सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिसके बाद युवकों ने आरक्षक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घटना में गली से निकलते हुए युवक बाइक से टकरा गई, जिससे नाराज युवकों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कश्यप कॉलोनी में रहने वाला दिलीप सिंह आरक्षक के पद पर कार्यरत है। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय…
रायपुर । जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट पाई पाई में आज भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री अमितेश सिंह एवं प्रबंधक श्री दिग्विजय राऊत ने अधिकारी कर्मचारी को उनके वित्तीय अधिकारों की जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के वित्तीय धोखे से बचने के लिए जागरूक रहें यदि आप किसी ऐसे धोखे के शिकार हो जाते हैं तो घबराएं नहीं और संबंधित बैंक से संपर्क करें या उसके टोल फ्री नंबर पर बताएं साथ ही पुलिस को भी सूचना प्रदान करें। किसी भी फेक वीडियो कॉल से सचेत रहें। बैंक के वित्तीय संस्थाएं इस प्रकार के…
जगदलपुर । कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने लालबाग मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम के उपरांत एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड के तिरंगा रैली में शामिल हुए। रैली को उन्होंने तिरंगा झंडा लहराकर रवाना किया। उत्साहित एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड ने भारत माता की जयघोष करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान आईपीएस सुमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, एनसीसी विंग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली । कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के सचिव पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने अपने ही पार्टी के सहयोगी संजीव बालियान को इस चुनाव में हराया। जीत के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी लोगों ने दो दशक के प्रयासों पर बड़ी मोहर लगाई। सीसीआई के सचिव पर चुनाव में जीत के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, चुनाव के वक्त जो चीजें बोली गईं, मुझे लगता है कि उसमें से कई सारे तथ्य सही नहीं हैं। मैं…
सियोल । उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत में रूस को पूरा समर्थन देने की बात कही है। यह जानकारी उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने दी। यह बातचीत उस समय हुई, जब शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की अलास्का में मुलाकात तय है, जिसमें यूक्रेन युद्ध को रोकने पर चर्चा होगी। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने अपने नेता की किसी विदेशी नेता से फोन पर हुई बातचीत की जानकारी सार्वजनिक की है। किम ने कहा कि…
मुंबई । नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहित करने में हमेशा आगे रहने वाली ईशा कोप्पिकर ने एक बार फिर युवा प्रतिभाओं के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। अभिनेत्री, जो नए और उभरते टैलेंट को बढ़ावा देने की पुरजोर समर्थक रही हैं, उन्होंने एक बार फिर सुभाष घई के प्रतिष्ठित संस्थान व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल अकेडमी में फिल्म निर्माण के छात्रों को अपना प्यार और समर्थन देकर यह सिद्ध किया है। यह प्रतिभाशाली अभिनेत्री छात्रों के डिप्लोमा प्रोजेक्ट ‘रॉकेटशिप’ में अभिनय कर उन्हें अपनी अनुभवपूर्ण उपस्थिति और स्टार पॉवर के जरिए सहयोग प्रदान किया है, जिससे इन नवोदित फिल्मकारों की रचनात्मक दृष्टि को…
पायनियर समूह द्वारा स्थापना दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा एवं निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति संगोष्ठी में शामिल हुए श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पायनियर समूह के स्थापना दिवस एवं छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा एवं निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी स्थित श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए नए राज्य…
सौर सुजला योजना के तहत् वर्ष 2025-26 अंतर्गत प्रदेश में 7,500 से अधिक सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना का लक्ष्य। अब तक कुल स्थापित 3,012 सोलर पम्पों से प्रतिवर्ष लगभग 145 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन हरित ऊर्जा के माध्यम से हो रहा है। स्थापित सोलर पम्पों से प्रतिवर्ष 12,830 मिट्रीक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी। स्थापित पम्पों से प्रतिवर्ष 3,650 हेक्टेयर रकबा सिंचित हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री, श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में सौर सुजला योजना अंतर्गत प्रदेश में कुल 7,500 से अधिक सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना की जा रही है। स्थापित पम्पों की…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के एनसीसी क्लब द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान 2025 की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में न्यू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ और व्यसनमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मनोज चोपकर, डीन (एसडब्ल्यू), डॉ. नीरज मन्हास एवं डॉ. जितेंद्र कुमार राउत, फैकल्टी इंचार्ज एनसीसी एनआईटी रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान डॉ. डी. सी. झारिया, डॉ. मीना मुर्मू, कर्मचारियों और विद्यार्थियों…
