नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की है। डॉ. सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ ही विभिन्न दलों के प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों तथा प्रमुख नेताओं ने डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की है।
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। रेलवे ने फिर यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के रद होने के चलते बाकि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे। दोनों चुनाव में वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। इसकी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग ने कर ली है। साव ने बताया कि, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।इस बार बहुत सारी चीजें हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पालन में आरक्षण पद्धति बदली गई। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। इसी प्रकार…
बिलासपुर, 27 दिसंबर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज फिर छापेमार कार्रवाई की गई। दो ठिकानों पर कार्रवाई कर 281 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है। एक ट्रेडर्स को साढ़े 53 हजार रुपए का मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना भी ठोंका गया है। बताया गया कि ये धान को खरीदी केन्द्रों में खपाने के प्रयास में लगे थे। सुराग मिलने पर प्रशासन की त्वरित दबिश से पकड़ लिए गए। राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने…
बिलासपुर, 27 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री सामिति (डीएलसीसी) की बैठक ली। उन्होंने ऋण प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर गहरी नाराज़गी जताई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक ऋण प्रदान कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैंको को कहा की समयावधि में ऋण प्रदान करें, वित्तीय वर्ष समाप्ति का इंतजार ना करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं मजबूती से काम कर रही हैं, और आर्थिक स्वावलंबन के अद्भुत परिणाम मिल रहे हैं। महिलाओं के…
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह मिली है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की ओर से प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। बंधवापारा की शकुंतला यादव ने सरकार से मिल रही इस मदद का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने में कर रही है, और आर्थिक संबल की ओर बढ़ रही हैं। महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। सरकार से प्राप्त सहायता…
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2024/जिला प्रशासन की राजस्व स्थापना के तहत वाहन चालक के 12 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 31 दिसंबर को आयोजित किया गया है। जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 43 में सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उक्त तिथि को सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन वर्गवार मेरिट के आधार पर किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर आर.ए. कुरूवंशी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है। अभ्यथियों को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ आधार कार्ड…
बिलासपुर, 27 दिसंबर/प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की स्थापना 25 दिसम्बर 2000 को हुई थी। इस स्थापना दिवस को 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बिलासपुर जिले के पुडू रिगवार, उमरियादादर और आस-पास के स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सड़कों से जुड़े अपने अनुभव साझा किये और बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजारों तक उनकी पहुंच को आसान बनाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् बिलासपुर…
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2024/छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल में पंजीकृत श्रमिको के श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। ऐसे मजदूर जिन्होंने अपने श्रमकार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है वे श्रमेव जयते मोबाईल एप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, विभागीय वेबसाईट एवं च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है। 31 दिसंबर 2024 के बाद अनवीनीकृत श्रमकार्ड पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। पंजीयन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र 0771-3505050 से संपर्क किया जा सकता है।
बिलासपुर, 27 दिसम्बर 2024/संभागायुक्त महादेव कावरे ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने आरटीई के तहत दाखिला के रद्द किये गये आवेदनों का एक बार फिर परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी एवं निजी स्कूलों के खिलाफ गरीब बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया को ठुकराने की शिकायत मिलते रहती है। उन्होंने गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा से वंचित करने वाले शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता रद्द करने और भारी जर्माना लगाने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आरपी आदित्य सहित संभाग के सभी…
