राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के एनसीसी क्लब द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान 2025 की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में न्यू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ और व्यसनमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मनोज चोपकर, डीन (एसडब्ल्यू), डॉ. नीरज मन्हास एवं डॉ. जितेंद्र कुमार राउत, फैकल्टी इंचार्ज एनसीसी एनआईटी रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान डॉ. डी. सी. झारिया, डॉ. मीना मुर्मू, कर्मचारियों और विद्यार्थियों…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान स्वच्छता में प्रथम रैंक लाने वाले नगरीय निकाय को मिलेगा एक करोड़ का पुरस्कार मुख्यमंत्री ने 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने पोर्टल का हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ‘स्वच्छता संगम’ में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अहम योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया। बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया…
सीपत-नवाडीह चौक का नामकरण शहीद विनोद सिंह कौशिक के नाम पर करने की घोषणा 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और उनकी मेहनत, लगन एवं संकल्प से प्रदेश और देश नई ऊँचाइयों को छुएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर अत्यंत गर्व और उत्साह…
म्यांमार। भारतीय महिला अंडर 20 फुटबॉल टीम ने 10 अगस्त को यांगून के थुवुन्ना स्टेडियम में महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर ग्रुप डी के अपने तीसरे और आखिरी मुकाबले में म्यांमार की टीम को 1-0 से हराने में कामयाब रही। इस जीत के साथ भारतीय महिला फुटबॉल टीम लगभग 2 दशक के बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी कर गई है। भारतीय महिला अंडर 20 टीम का क्वालीफायर राउंड में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह आखिरी मैच में जीत के साथ ग्रुप-डी में 7 अंकों के साथ पहले नंबर पर…
रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रति वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य मे एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज अपने निवास कार्यालय से दो एचआईवी एड्स जागरूपता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता अभियान के दौरान राज्य से 19 ऐसे जिले जहां एचआईवी के प्रति कम जागरूकता है वहां हर जिले में दो-दो जागरुकता वाहन को रवाना किया गया है। इन जिलों के सभी हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी एचआईवी को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…
सुदूर अंचल के बच्चों तक पहुंची गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशन में लागू की गई शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस नीति के तहत अतिरिक्त और रिक्त पदों का संतुलन कर शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अब सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों को भी नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र कोरकोमा का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, जहां 319 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इसका स्पष्ट उदाहरण है। पहले यहां शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों…
बिजली बिल भी घटकर एक तिहाई से भी कम हुआ छत्तीसगढ़ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से समान्य नागरिक भी अब बिजली उत्पादक बनते जा रहें है। अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर पावर प्लांट लगाने से लोगों की बिजली की समस्या का समाधान तो हो ही रहा है, साथ ही उपयोग के बाद बची हुई बिजली को बेचकर उन्हें अच्छा-खासा फायदा भी हो रहा है। रायगढ़ के सावित्री नगर में रहने वाले श्री प्रदीप पटेल भी ऐसे ही एक बिजली उत्पादक बन गये है। श्री प्रदीप पटेल ने अपने घर पर 3 किलोवॉट का सौर पैनल…
धराली की तबाही के बाद हालात पूरी तरह से सामान्य भी नहीं हुए थे कि अब उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश आफत बनकर परेशान कर रही है. मॉनसून के दौरान पहाड़ों पर बारिश का दौर लगातार जारी है और इसके कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं. साथ ही निचले इलाकों में भी जमकर बारिश हो रही है. प्रदेश के देहरादून, हल्द्वानी और ऋषिकेश में बारिश के कारण आम लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है. बारिश के कारण जहां ऋषिकेश में सब्जियां सड़क पर बहती नजर आईं तो देहरादून में नदी का तेज बहाव देखने को मिला. बारिश के कई…
दिल्ली। भारतीय नौसेना 26 अगस्त 2025 को दो अत्याधुनिक फ्रंटलाइन फ्रिगेट, उदयगिरि (एफ35) और हिमगिरि (एफ34) को एक साथ नौसेना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। ऐसा पहली बार होगा, जब दो प्रतिष्ठित भारतीय शिपयार्डों के, दो प्रमुख सतही लड़ाकू जहाजों को, एक ही समय में विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल किया जा रहा है। यह आयोजन भारत के तेजी से होते नौसैनिक आधुनिकीकरण और कई शिपयार्डों से परिष्कृत युद्धपोतों की आपूर्ति करने की उसकी क्षमता को दर्शाता है। यह उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल की कामयाबी को दर्शाती है। प्रोजेक्ट 17ए…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को मध्यप्रदेश आएंगे और धार जिले के बदनावर क्षेत्र में बनने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन कर प्रदेश को विकास की एक और सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि जहां देश के दूसरे राज्य पीएम मित्रा पार्क के लिए प्रारंभिक तैयारियां ही कर रहे हैं, वहीं मप्र में 25 अगस्त को इसका भूमिपूजन भी सम्पन्न होने जा रहा है। इस सौगात के लिए हमने केंद्र सरकार से निरन्तर समन्वय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क का निर्माण पूरा होने पर सम्पूर्ण…
