कोरबा 25 दिसंबर 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कोरबा ब्लॉक के ग्राम अजगरबहार में 26 दिसम्बर को दिव्यांगजन आकलन शिविर लगाने के निर्देश देते हुए इसका प्रचार-प्रसार करने और पात्र दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उनका प्रमाण पत्र बनाकर ग्राम पंचायत के सचिवों के माध्यम से घर पर पहुंचाकर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में अभियान चलाकर 70 साल एवं इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का वयवंदन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने 26 एवं 27 दिसम्बर को…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर. 25 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 दिसम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 दिसम्बर को रायपुर से सवेरे साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में कुल-उत्सव समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से बिलासपुर के तिलक नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे तिलक नगर में सामुदायिक भवन के प्रथम तल के निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव दोपहर पौने दो बजे तिलक नगर से…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण कुमार साव द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को उनके मूर्ति का लोकार्पण, अटल परिसर निर्माण का भूमिपूजन और जन्मोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ किया जाएगा।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 दिसम्बर 2024/राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर 2024 को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत द्वारा सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना संचालक पंचायत द्वारा 23 दिसम्बर को जारी किया गया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 दिसंबर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नागरिकों के सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत (पीजीएन), पीजी पोर्टल और ई-समाधान से प्राप्त आवेदन पत्रों और विभागीय कार्यों का विस्तार से समीक्षा किया। समय सीमा की बैठक में अब तक 502 आवेदन, शिकायत, मांग आदि का निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर को प्राप्त होने वाले आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मजदूरी भुगतान, सार्वजनिक मंच एवं रंगमंच निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन, विभिन्न प्रकार के पेंशन, राशनकार्ड, दिव्यांग विवाह योजना का लाभ, क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत आदि प्रकार के आवेदन, मांग एवं शिकायतों में विभिन्न निर्माण…
जयपुर। कर्नाटक वन विभाग की सूचना पर राजस्थान वन विभाग ने जयपुर में लाल चंदन की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 100 किलो लकड़ी, चिप्स, बुरादा और तेल जब्त किया है। यह कार्रवाई जयपुर के शास्त्री नगर स्थित RSY Enterprises नामक फर्म पर की गई, जो दक्षिण भारत से चंदन की लकड़ी मंगवाकर कर्नाटक में अवैध रूप से भेजने के धंधे में शामिल थी। मुख्य वन संरक्षक, जयपुर, राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्रवाई वन्य उपज तस्करों के खिलाफ वन विभाग की सख्ती है। उन्होंने बताया कि फर्जी कागजात के सहारे चल रहे अवैध कारोबार को जड़ से…
कजाकिस्तान के अकातू एयरपोर्ट के पास अजरबैजान एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश कर गया है. इसमें 105 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे. रूसी समाचार एजेंसियों ने इस हादसे का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि अजरबैजान का विमान बाकू से ग्रोन्जी के लिए जा रहा था. हादसे से ठीक पहले विमान ने उस एयरपोर्ट के चारों तरफ कई चक्कर लगाए थे. ग्रोन्जी रूस के चेचन्या इलाके में आते हैं. लेकिन कोहरे की वजह से प्लेन को ग्रोन्जी की तरफ घुमाया गया. टेंगरीन्यूज पोर्टल ने भी हादसे की पुष्टि की है. कुछ ट्विटर हैंडल…
बेमेतरा । रील्स वाली मैडम कुमारी वर्मा को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबित आदेश में लिखा है, कुमारी वर्मा, शिक्षक एल.बी. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भनसूली, विकास खंड बेमेतरा, जिला बेमेतरा के द्वारा शाला के छात्र-छात्राओं को रिल्स बनाने तथा रिल्स नहीं बनाने पर टी.सी. देने और अमर्यादित शब्दो का प्रयोग कर पीटने की धमकी दिए जाने के संबंध में छात्र-छात्राओं के द्वारा कलेक्टर, बेमेतरा के समक्ष शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत दैनिक समाचार पत्र में 22.12.2024 को प्रकाशित हुआ है एवं टी.वी. न्यूज एवं अन्य न्यूज चैनलों में घटना का प्रसारण किया गया है। जिला…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि…
रायपुर। शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन समिति (नैक) द्वारा महाविद्यालय का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में समिति ने महाविद्यालय के सभी पहलुओं का मूल्यांकन करने के पश्चात शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय को बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है। नैक ग्रेडिंग समिति छत्तीसगढ़ महाविद्यालय की शैक्षिक प्रक्रियाओं में संस्था का प्रदर्शन, पाठ्यक्रम चयन एवं कार्यान्वयन, शिक्षण अधिगम एवं मूल्यांकन तथा छात्रों के परिणाम, संकाय सदस्यों का अनुसंधान कार्य एवं प्रकाशन, बुनियादी सुविधाएँ तथा संसाधनों की स्थिति, संगठन, प्रशासन व्यवस्था, आर्थिक स्थिति तथा छात्र सेवाएँ के आधार पर मूल्यांकन कर ग्रेड प्रदान करती है। महाविद्यालय के लिए यह हर्ष का…
